सीएम सोरेन ने नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए डिप्टी कमांडेंट को दी श्रद्धांजलि
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के सुकुरहुटू स्थित झारखंड सशस्त्र बल के जैगुआर मुख्यालय पहुंचकर नक्सली हमले में मंगलवार को शहीद हुए जैगुआर के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी प्रसे विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने जैगुआर मुख्यालय पहुंच कर बुधवार को शहीद पुलिस अधिकारी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये और ईश्वर से शहीद की आत्मा को शांति देने तथा परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की। इस मौके पर रांची के सांसद संजय सेठ, राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे सहित कई अन्य अधिकारियों ने भी शहीद डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने शहीद राजेश कुमार की पत्नी तथा पुत्र सहित अन्य परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। डिप्टी कमांडेंट राजेश, लातेहार में नक्सलियों के साथ एक मुठभेड़ में मंगलवार को शहीद हो गये थे।
यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरे...
-
बच्चों और युवा पीढ़ी में वैज्ञानिक सोच को बढ़ाने की तैयारी, स्थापित होंगे विज्ञान संग्रहालय
-
क्या आपने भी घर की नाली के ऊपर बना रखा है अवैध रैंप, अब होगी कार्रवाई
-
सरस्वती शिशु मंदिरों को लेकर अपनी विवादित टिप्पणी पर दिग्विजय सिंह ने दी सफाई
-
पीरामल ग्रुप ने कर्ज में डूबी DHFL का अधिग्रहण किया पूरा, चुकाए 34,250 करोड़ रुपये
-
पॉश इलाके में ही देता था स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम
-
वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर स्कूली बच्चों को किया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक
-
सिब्बल ने दिखाए तेवर, CWC की बैठक बुलाने की मांग के साथ बोले- हम ‘जी हुजूर 23’ नहीं
-
कांग्रेस नेतृत्व पर सिब्बल के सवाल से मचा बवाल, आजाद ने CWC बुलाने की मांग की
-
डीयू कटऑफ में दिखेगी सात प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी
-
यूपी के गोरखपुर में कारोबारी गुप्ता की कथित हत्या को लेकर विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment