अचानक द्वारका नॉर्थ थाने पहुंचे आयुक्त

अचानक द्वारका नॉर्थ थाने पहुंचे आयुक्त

Navodaya Times

Crime Plus

अचानक द्वारका नॉर्थ थाने पहुंचे आयुक्त - थाना के कार्यों और इलाके के कानून व्यवस्था की ली जानकारी नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थान वीरवार सुबह अचानक द्वारका जिला के द्वारका नॉर्थ थाना पहुंच गए। उनके साथ दिल्ली के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी थे। पुलिस आयुक्त वीरवार सुबह झरौदा कला स्थित पीटीसी में नए सब इंस्पेकर्स के पासिंग आउट परेड में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। अचानक थाने में पुलिस आयुक्त के पहुंचने से थोड़ी देर के लिए पूरे परिसर में हडक़ंप मच गया। इस दौरान आयुक्त ने सबसे पहले थाना के हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कांस्टेबल बाला शर्मा से उनकी डयूटी के बारे में जानकारी ली। इस दौरान आयुक्त ने महिला कांस्टेबल को ईमानदारी पूर्वक डयूटी करने की नसीहत दी। इसके बाद आयुक्त ने बारी-बारी से थाने में तैनात पदाधिकारियों जिनमें ड्यूटी ऑफिसर, जांच अधिताकारी व सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से उनकी डयूटी, ड्यूटी आवर आदि के बारे में अलग-अलग जानकारी। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों से कानून व्यवस्था व अपराधों के जांच का कार्य के बारे में बात की। साथ ही उन्हें अपने कार्यशैली में किस तरह का बदलाव कर और कैसे बेहतर किया जाय इसके बारे में उन्हों बताया। आयुक्त थाना के मेस, मालखाना, रीडर्स रूम, सीसीटीएनएस रूम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने कर्मियों को कई निर्देश देने के साथ ही उनसे उनकी समस्याएं भी जानने की कोशिश की। उन्होंने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को मेस में सुविधाएं बढ़ाने का निर्देश दिया। आयुक्त के साथ विशेष आयुक्त सतीश गोलचा व संयुक्त आयुक्त अतुल कटियार भी मौजूद थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments