आईटीबीपी के जवान 18 हजार फीट से कंधों पर लेकर आये दो ट्रैकर के शव

आईटीबीपी के जवान 18 हजार फीट से कंधों पर लेकर आये दो ट्रैकर के शव

Navodaya Times

Crime Plus

आईटीबीपी के जवान 18 हजार फीट से कंधों पर लेकर आये दो ट्रैकर के शव

लाहौल-स्पीति ट्रेकर्स खोज और बचाव अभियान

- आईटीबीपी के जवान ट्रेकर्स के 2 शवों को 18000 फीट से मुश्किल धरातलीय हालातों में 27 किलोमीटर तक पैदल स्ट्रेचर पर लेकर सड़क मार्ग तक पहुंचे

बचाव अभियान ने अपना मिशन पूरा किया और कुल 15 लोगों को रेस्क्यू करने में पाई सफलता

दोनों शव और 4 कुलियों को बचाकर काजा लाया गया, नागरिक प्रशासन को सौंपा गया

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।

काज़ा, हिमाचल प्रदेश. 24 और 25 सितंबर, 2021 को उच्च ऊंचाई वाले एक ट्रेकिंग अभियान में मृत पश्चिम बंगाल के 2 ट्रेकर्स के शवों के साथ 4 पोर्टर्स को आईटीबीपी के जवानों ने एसडीएम और एडीएम काजा, हिमाचल प्रदेश की उपस्थिति में काजा प्रशासन को सौंप दिया है । आज रेस्क्यू किये गए 4 कुलियों को काजा अस्पताल में निगरानी में रखा गया है।

17वीं बटालियन ITBP के जवानों द्वारा शवों को ग्लेशियर पॉइंट (लगभग 18000 फीट) से निकटतम रोड हेड तक स्ट्रेचर पर लगभग 27 किलोमीटर दूरी तय करते हुए पैदल लाया गया है।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में मनाली-खामेंगर दर्रा-मणिरंग के ऊंचे इलाकों की ओर बचाव अभियान के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सेना और नागरिक प्रशासन की एक संयुक्त टीम को 28 सितम्बर को काजा से रवाना किया गया था।

यह ट्रेकिंग अभियान 17 सितंबर को मनाली से शुरू हुआ था। 24 और 25 सितंबर को जब टीम खामेंगर दर्रे से गुजर रही थी, तब 2 सदस्य- संदीप कुमार ठाकुरता, उम्र- 48 साल और भास्करदेव मुखोपाध्याय, उम्र-61 (दोनों पश्चिम बंगाल से) की माउंटेन सिकनेस के कारण मृत्यु हो गई थी I

आईटीबीपी को इस प्रकार के ऊंचाई पर खोज और बचाव कार्यों के लिए विशिष्टि प्राप्त है। 2019 में, आईटीबीपी ने यूनाइटेड किंगडम के 4 पर्वतारोहियों को बचाया था और इसके पर्वतारोही एक कठिन मिशन 'ऑपरेशन डेयरडेविल्स' का सञ्चालन करके नंदा देवी पूर्व के पास एक पर्वत (20,000 फीट) से 7 शवों (6 विदेशी नागरिकों सहित) को लेकर नीचे आये थे ।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments