JNU: दोहरी डिग्री वाले इंजीनियरिंग के छात्रों को पढ़ाया जाएगा आतंकवाद से संबंधित विषय
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अक्सर विवादों में रहने वालाजवाहर लाल विश्वविद्याल एक बार फिर से चर्चाओं में है। इस बार एक नए कोर्स के चलते विवाद शुरू हो गया है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय संबंधों के साथ इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्रों को एक नया विषय पढ़ाया जाएगा। वो विषय है काउंटर टेररिज्म यानी आतंकवाद विरोध।
ये विषय ऐच्छिक है।इसमें अंतरराष्ट्रीय संबंधों के साथ इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्रों को ये पढ़ाया जाएगा कि आतंकवाद का सामना कैसे किया जाए, इसमें विश्व के अन्य देशों की क्या भूमिका हो? लेकिन विवाद का असली कारण है इस पाठ्यक्रम की विषय वस्तु।
डीयू कार्यकारी परिषद बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन पर होगी चर्चा
विषय वस्तु को लेकर छिड़ा विवाद इसकी विषय वस्तु में 'इस्लामिक जिहादी आतंकवाद' को 'कट्टरवादी धार्मिक आतंकवाद' का एकमात्र रूप बताया गया है। साथ ही ये भी कहा गया है कि उन्हें चीन और सोवियत संघ जैसे कम्युनिस्ट पृष्ठभूमि वाले देशों द्वारा ऐतिहासिक रूप से समर्थन दिया गया है, जिसका कट्टर इस्लामिक देशों में बुरा प्रभाव पड़ा है।
अकादमिक परिषद ने इस नए विषय परलगाई मुहर बता दें कि 17 अगस्त को विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद की एक बैठक में 'काउंटर टेररिज्म, एसिमेट्रिक कॉन्फ्लिक्ट्स एंड स्ट्रैटेजीज फॉर कोऑपरेशन विद मेजर पॉवर्स' शीर्षक से नए वैकल्पिक पाठ्यक्रम को मंजूरी दी गई।जब इस विषय का प्रस्ताव एकेडमिक काउंसिल के सामने लाया गया तो कई सदस्यों ने इसका विरोध किया। इसके बावजूद परिषद ने इसनए विषय पर अपनी मुहर लगा दी।
एक सितंबर से शुरू होगा एबीवीपी का सदस्यता अभियान
कार्यकारी परिषद की मंजूरी जरूरी हालांकि अकादमिक मामलों पर विश्वविद्यालय में निर्णय लेने वालीसमितिअकादमिक परिषद ने इसविषय पर अपनी मुहर लगा दी है, लेकिनआने वाले समय मेंप्रबंधन से संबंधित विश्वविद्यालय का सर्वोच्च निकाय कार्यकारी परिषद की मंजूरी भी आवश्यक होगी।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment