GDP दो साल पहले से भी कम, अर्थव्यवस्था पिछले साल की गिरावट से उबर नहीं सकी: चिदंबरम
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 20.1 प्रतिशत की वृद्धि को लेकर मंगलवार को कहा कि इन आंकड़ों से स्पष्ट हो गया है कि कुल जीडीपी अब भी दो साल पहले के मुकाबले कम है तथा कई प्रमुख क्षेत्रों की विकास दर अब भी महामारी के पहले वाली स्थिति में नहीं पहुंची है।
पेंशनभोगी कर्मियों ने PM मोदी से पूछा- जब MPs, MLAs की पेंशन Tax फ्री है तो....
जीडीपी में वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 20.1 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। एक साल पहले की पहली तिमाही का तुलनात्मक आधार नीचे होने से इस साल की वृद्धि दर ऊंची रही है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के मंगलवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में पिछले वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 24.4 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।
करनाल लाठीचार्ज में शामिल अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज हो : किसान नेता चढूनी
पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘‘ वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़े बहुत ही स्पष्ट हैं। 2021-22 की पहली तिमाही में जीडीपी 32,38,828 करोड़ रुपये रही जो वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही की जीडीपी 35,66,788 करोड़ रुपये से अब भी कम है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जो मुख्य क्षेत्र महामारी से पहले वाली स्थिति में नहीं पहुंच सके हैं, वो खनन, विनिर्माण, निर्माण, व्यापार, होटल एवं परिवहन तथा वित्तीय एवं पेशेवर सेवाएं हैं। आॢथक गतिविधि के संदर्भ में हम अब भी निजी खपत, सकल स्थायी पूंजी निर्माण और आयात जैसे क्षेत्रों में पीछे हैं।’’
सूरज पाल अमू, नरसिंहानंद के खिलाफ FIR दर्ज करने को लेकर कोर्ट ने मांगी एक्शन रिपोर्ट
चिदंबरम के मुताबिक, ‘‘20.1 प्रतिशत की वृद्धि का जश्न मनाने से पहले कृपया इस पर विचार करिये कि यह वृद्धि असल में नकारात्मक है क्योंकि 2020-21 की पहली तिमाही में जीडीपी में 24.4 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस साल की पहली तिमाही के आंकड़ों से स्पष्ट है कि हम पिछले साल की गिरावट से पूरी तरह उबर नहीं पाये हैं।’’ कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा, ‘‘देश की जीडीपी 4 साल पुराने स्तर पर चली गयी, लेकिन सरकार के पास अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की एक ही योजना है कि सार्वजनिक संपत्तियों को बेच दिया जाए।’’
यति नरसिंहानंद सरस्वती ने अब NCW की अध्यक्ष रेखा शर्मा के खिलाफ कहे अपशब्द
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment