Delhi Weather Updates: आज से शुक्रवार तक बारिश के आसार, जानिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली में आज, सोमवार जन्माष्टमी के दिन से शुक्रवार तक बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिन तक बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। हालांकि इसके बाद भी तापमान में अधिक गिरावट नहीं आएगी।
इस दौरान बहुत तेज या लगातार बारिश नहीं होगी। यही कारण है कि तापमान में भी अधिक कमी नहीं आएगी।रविवार की बात करें तो आंशिक तौर पर बादल छाए रहे। देर शाम को मौसम बदला और कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश भी हुई।
पत्नी की गला घोंटकर हत्या, रातभर बैठा रहा पत्नी के शव के पास
रविवार का तापमान रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो की सामान्य के बराबर है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज सोमवार को इतना रह सकता है तापमान मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। साथ ही पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में बारिश भी हो सकती है।
यति नरसिंहानंद के खिलाफ अब भाजपा नेता बग्गा और कपिल मिश्रा ने खोला मोर्चा
21 अगस्त को हुई थी रिकॉर्ड तोड़ बारिश 21 अगस्त को दिल्ली में बारिश ने दशकों का रिकॉर्ड तोड़ा।24 घंटे के अदंर इतनी बारिश राजधानी में हुई है कि दशकों का रिकॉर्ड टूट गया है।भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला ने 21 अगस्त को 24 घंटों में सुबह 8.30 बजे तक 138.8 मिमी बारिश दर्ज की। ये सीजन की सबसे ज्यादा एक दिन की बारिश रही।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment