CJI रमण मंगलवार को 9 नए न्यायाधीशों को दिलाएंगे शपथ
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।देश के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एन वी रमण मंगलवार को तीन महिला न्यायाधीश सहित नौ नए न्यायाधीशों को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ दिलाएंगे। यह शीर्ष अदालत के इतिहास में पहली बार है जब नौ न्यायाधीश एक साथ पद की शपथ लेंगे और शपथ ग्रहण समारोह उच्चतम न्यायालय के अतिरिक्त भवन परिसर के सभागार में होगा। परंपरागत रूप से नए न्यायाधीशों को पद की शपथ प्रधान न्यायाधीश के अदालत कक्ष में दिलाई जाती है। मंगलवार को नौ नए न्यायाधीशों के शपथ लेने के साथ उच्चतम न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों की संख्या 33 हो जाएगी। सर्वोच्च न्यायालय में सीजेआई समेत कुल 34 न्यायाधीश हो सकते हैं।
यति नरसिंहानंद सरस्वती ने अब NCW की अध्यक्ष रेखा शर्मा के खिलाफ कहे अपशब्द
शीर्ष अदालत के जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘यह भारत के उच्चतम न्यायालय के इतिहास में पहली बार है जब नौ न्यायाधीश एक बार में पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा, समारोह स्थल को सभागार में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह कोविड-19 मानदंडों के कठोरता से पालन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।’’ विज्ञप्ति में कहा गया कि शपथ ग्रहण समारोह का डीडी न्यूज, डीडी इंडिया पर सीधा प्रसारण किया जाएगा और ‘लाइव वेबकास्ट’ उच्चतम न्यायालय के आधिकारिक वेब पोर्टल के होम पेज पर भी उपलब्ध होगा।
पेंशनभोगी कर्मियों ने PM मोदी से पूछा- जब MPs, MLAs की पेंशन Tax फ्री है तो....
शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों के रूप में पद की शपथ लेने वाले नौ नए न्यायाधीशों में जस्टिस अभय श्रीनिवास ओका (जो कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे), जस्टिस विक्रम नाथ (जो गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे) , जस्टिस जितेंद्र कुमार माहेश्वरी (जो सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे), जस्टिस हिमा कोहली (जो तेलंगाना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश थीं) और जस्टिस बी. वी. नागरत्ना (जो कर्नाटक उच्च न्यायालय की न्यायाधीश थीं) शामिल हैं। विज्ञप्ति के मुताबिक, उनके अलावा, जस्टिस सीटी रविकुमार (जो केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे), जस्टिस एमएम सुंदरेश (जो मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे), जस्टिस बेला एम त्रिवेदी (जो गुजरात उच्च न्यायालय की न्यायाधीश थीं) और पी.एस. नरसिम्हा (जो एक वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल थे) को भी प्रधान न्यायाधीश द्वारा पद की शपथ दिलाई जाएगी।
गीतकार मनोज मुंतशिर पर लगा सांप्रदायिक “घृणा” फैलाने का आरोप, वीडियो वायरल
जस्टिस नागरत्ना सितंबर 2027 में पहली महिला प्रधान न्यायाधीश बनने की कतार में हैं। जस्टिस नागरत्ना का 30 अक्टूबर 1962 को जन्म हुआ और वह पूर्व प्रधान न्यायाधीश ई एस वेंकटरमैया की बेटी हैं। इन नौ नए न्यायाधीशों में से तीन- जस्टिस नाथ और जस्टिस नागरत्ना और जस्टिस नरसिम्हा प्रधान न्यायाधीश बनने की कतार में हैं।
किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में RLD कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के CM का पुतला फूंका
जस्टिस नाथ फरवरी 2027 में शीर्ष अदालत के न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत के सेवानिवृत्त होने पर देश के प्रधान न्यायाधीश बनने की कतार में हैं। वर्तमान में, जस्टिस इंदिरा बनर्जी शीर्ष अदालत में एकमात्र सेवारत महिला न्यायाधीश हैं, जिन्हें सात अगस्त 2018 को मद्रास उच्च न्यायालय से पदोन्नत किया गया था, जहां वह मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थीं। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं वहीं सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की उम्र 65 है।
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment