कृष्ण जन्माष्टमी पर अभिनेत्री सीरत कपूर ने शेयर किया अपना मंत्रा, कहा- ''कर्मा में है विश्वास''

कृष्ण जन्माष्टमी पर अभिनेत्री सीरत कपूर ने शेयर किया अपना मंत्रा, कहा- ''कर्मा में है विश्वास''

Navodaya Times

Filmi Duniya

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।अभिनेत्री सीरत कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने मेहनत और अभिनय कौशल से अपनी जगह बनाई है| अभिनेत्री ने इम्तिआज़ अली के फिल्म 'रॉकस्टार' में असिस्टेंट कोरियोग्राफर के रूप में काम किया था| उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में 'कोलंबस', 'ओक्का क्षनम', 'मां विंता गढ़ा वीनुमा', नागार्जुन अक्किनेनी की 'राजू गरी गढ़ी 2' और रवि जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाई | अभिनेत्री अपने चार्मिंग लुक्स और फैशनेबल ऑउटफिट्स की वजह से भी जनि जाती है, और सोशल मीडिया पर उनकी फैन फोल्लोविंग लाजवाब है |

कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर अभिनेत्री सीरत कपूर ने अपना मंत्रा शेयर किआ और कहा, " बिना किसी फल की अपेक्षा किये अपने करम को लगातार करते रहना और अपने काम को पूरी शिदत्त से करते रहना, मेरे जीवन का लक्ष्य है " | अभिनेत्री का जन्माष्टमी का मंत्र हम सभी को खूब पसंद आया और सीरत कपूर यही बातो को फॉलो करती आ रही है|आज, वे बॉलीवुड की सबसे टॉप अभिनेत्रियों में से एक है | अभिनेत्री अपने क्राफ्ट को लेकर बोहोत डेडिकेटेड है|

वर्क फ्रंट पर, सीरत कपूर ने दक्षिण फिल्म उद्योग के दर्शकों को बार-बार अपनी एक्टिंग से चौंका दिया है, और अब बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अभिनेत्री अनुभवी अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और हैंडसम तुषार कपूर के साथ अपने आने वाली फिल्म "मारीच" से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। तुषार एंटरटेनमेंट के बैनर तले 'मारीच' फिल्म का निर्माण होने जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments