उच्चतम न्यायालय के नौ नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।भारत के प्रधान न्यायाधीश एन वी रमन ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय की तीन महिला न्यायाधीशों सहित नौ नए न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई। प्रधान न्यायाधीश ने न्यायमूर्ति अभय श्रीनिवास ओका को पद की शपथ दिलाकर शपथ ग्रहण की शुरुआत की। नौ नए न्यायाधीशों के शपथ ग्रहण के साथ, सर्वोच्च न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों की संख्या 33 हो गई जबकि स्वीकृत संख्या 34 है।
शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों के रूप में पद की शपथ लेने वाले नौ नए न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार माहेश्वरी, न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना शामिल हैं। उनके अलावा, न्यायमूर्ति सी टी रविकुमार, न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश, न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल पी एस नरसिम्हा को भी प्रधान न्यायाधीश द्वारा पद की शपथ दिलाई गई। पूर्व प्रधान न्यायाधीश ई एस वेंकटरमैया की बेटी न्यायमूर्ति नागरत्ना सितंबर 2027 में पहली महिला प्रधान न्यायाधीश बनने की कतार में हैं।
यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...
-
कृष्ण जन्माष्टमी की हर ओर दिख रही है धूम
-
गेट परीक्षा 2022 के 2 सितम्बर से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
-
तिरंगा यात्रा निकालने पर केस दर्ज कराना योगी सरकार की बौखलाहट : AAP
-
चोडानकर के नेतृत्व में हीगोवा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, बने रहेंगे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष
-
देश भर में मनाई जा रही श्री कृष्ण जन्माष्टमी, योगी पहुंचे मथुरा
-
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी विशेष : अलौकिकता की अनुभूति गोवर्धन श्रीपीठम्
-
गणित में रुचि है तो आर्यभट्ट गणित चैलेंज में लें हिस्सा
-
करनाल लाठीचार्ज में शामिल अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज हो : किसान नेता चढूनी
-
यति नरसिंहानंद सरस्वती ने अब NCW की अध्यक्ष रेखा शर्मा के खिलाफ कहे अपशब्द
-
यूपी चुनाव से पहले सपा और बसपा पर जमकर बरसे भाजपा नेता स्वतंत्र देव सिंह
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment