घनी आबादी वाले इलाकों के लिए कंटेनर में मोहल्ला क्लीनिक खोल रही केजरीवाल सरकार
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली सरकार कंटेनर में मोहल्ला क्लीनिक का निर्माण करवा रही है। पश्चिमी दिल्ली के शकूरबस्ती इलाके में इन कंटेनर में आधुनिक आकर्षक क्लीनिक का काम तेजी से चल रहा है। इस तरह के क्लीनिक को कहीं भी ले जाया जा सकेगा और यहजगह भी कम लेते हैं।
कम जगह लेने के चलते इनके द्वाराउन घनी आबादी वाले इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा सकेंगी जहां जगह का अभाव है। अधिकारियों ने बताया कि जहां पर जगह की कमी की वजह से पूरी इमारत में स्वास्थ्य सेवा देना चुनौतीपूर्ण होता है वहां इस तरह की पहल लोगों के लिए बहुत उपयोगी रहेगी।
तिरंगा यात्रा निकालने पर केस दर्ज कराना योगी सरकार की बौखलाहट : AAP
इस समय करीब 500 मोहल्ला क्लिनिक कर रहे काम एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लोगों को उनके घर के पास ही मुफ्त प्राथमिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए इस समय करीब 500 मोहल्ला क्लिनिक काम कर रहे हैं। मोहल्ला क्लीनिक में डॉक्टर, सहयोगी नर्स होती है। जहां पर चिकित्सा परामर्श के साथ मुफ्त में आवश्यक दवाएं दी जाती हैं।
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने हाल ही में शकूरबस्ती का दौरा किया जहां पर विशाल कंटेनर में 2 मोहल्ला क्लीनिक बनाने का काम चल रहा है और कार्य प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद दो मोहल्ला क्लीनिकके निर्माण स्थल का दौरा किया। यह क्लीनिक सचल कंटेनर में बनाए जा रहे हैं।
राजधानी में 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल कर रहे विशेष तैयारी
झुग्गी बस्ती और संकरेइलाकों के लिए उपयोगी होंगे कंटेनर वाले मोहल्ला क्लीनिक ऐसी क्लीनिक को झुग्गी बस्ती और संकरेइलाकों में स्थापित करना और परिवहन करना आसान होता है। जहां पर स्वास्थ्य अवसंरचना की उपलब्धता कम होती है। जगह की कमी की वजह से घनी आबादी वाले इलाकों जेजे कॉलोनी, अनधिकृत कॉलोनी, संकरे रास्ते वाले इलाकोंके भीतरी हिस्से में स्वास्थ्य देखभाल केंद्र बनाना चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे स्थानों के लिए ये बहुत ही उपयोगी होंगे।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment