तीसरी लहर की आशंका के बीच दिल्ली में बिना किसी योजना के खोले जा रहे स्कूल- बीजेपी
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/टीम डिजिटल।नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि बिना किसी योजना के दिल्ली सरकार द्वारा स्कूल खोले जा रहे हैं। अभिभावकों के मन में आशंका और दिलों दिमाग में कई सवाल बने हुए हैं। जिसका जवाब सरकार ने नहीं दिया है। उन्होंने सरकार के इस सर्वेक्षण पर भी सवाल उठाया है कि अधिकतर अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि अधिकतर अभिभावक आशंकित हैं क्योंकि अभी दिल्ली में 35 लाखलोगों को ही दोनों वैक्सीन की डोजलग पाई हैं। बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने 1 सितंबर से स्कूल खोलने का ऐलान तो कर दिया लेकिन सरकार के पास अभिभावकों की शंकाओं को दूर करने के लिए कोई एक्शन प्लान नहीं है।
तिरंगा यात्रा निकालने पर केस दर्ज कराना योगी सरकार की बौखलाहट : AAP
'विशेषज्ञ तीसरी लहर की आशंका व्यक्त कर रहे' यही वजह है कि अभिभावकों के दिलो-दिमाग में उठ रहेसवालों का कहीं से जवाब नहीं दिया जा रहा है। बिधूड़ी ने कहा कि बहुत से विशेषज्ञ तीसरी लहर की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। ऐसे में नवी से 12वीं कक्षा के लिए 1 सितंबर से स्कूल खोलने का फैसला बिना कोई योजना बनाए ही सरकार ने कर लिया है।
राजधानी में 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल कर रहे विशेष तैयारी
'सरकारी स्कूलों में एक-एकक्लास में 60 से 70 तक बच्चे' उन्होंने कहा कि सरकार का दावा कर रही है कि अभिभावक स्कूल खोलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन ज्यादातर अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चे कोविड नियमों का पालन कर पाएंगे इसका कोई इंतजाम नहीं है। सरकारी स्कूलों में एक-एकक्लास में 60 से 70 तक बच्चे होते हैं।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment