अखिलेश यादव बोले- देश की संपत्ति को निजी हाथों में सौंपने की साजिश में जुटी है भाजपा
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कॉर्पोरेट के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि यह पार्टी देश की संपत्ति को निजी हाथों में सौंपने की साजिश में जुटी है।
पेंशनभोगी कर्मियों ने PM मोदी से पूछा- जब MPs, MLAs की पेंशन Tax फ्री है तो....
अखिलेश ने यहां लोहिया सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, Þभाजपा ने देश की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया है। कॉर्पोरेट के इशारे पर काम कर रही भाजपा सरकारी सम्पत्ति को निजी हाथों में सौंपने की साजिश में जुटी हुयी है। भाजपा ने जनमत का अनादर किया है। भारत की सांस्कृतिक गरिमा को गिराने की साजिश में ही भाजपा दिन-रात जुटी हुई है।'
करनाल लाठीचार्ज में शामिल अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज हो : किसान नेता चढूनी
उन्होंने कहा कि भाजपा का स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों से कोई सम्बंध नहीं है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सत्ता में रहते हुए जनता के सवालों पर चुप्पी साध लेती है, भाजपा आजादी की दुश्मन क्यों है? लोकतंत्र में सबका सम्मान क्यों नही होना चाहिए? सबको समान अवसर क्यों नहीं मिलना चाहिए? भाजपा सरकार आंकड़े छिपाती क्यों है? इन प्रश्नों पर भाजपा का मौन रहना उसके अधिनायकवादी चरित्र को दर्शाता है।
सूरज पाल अमू, नरसिंहानंद के खिलाफ FIR दर्ज करने को लेकर कोर्ट ने मांगी एक्शन रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार से सवाल किया कि आखिर वह जातीय जनगणना के आंकड़े क्यों नहीं जारी कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि जनहित की दिशा में सरकार उदासीन है, प्रशासन और सरकारी मशीनरी का प्रयोग लोकतंत्र पर कब्जा करने के लिये किया जा रहा है, राजनैतिक विरोधियों के साथ भाजपा शत्रुतापूर्ण व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत में राजनीति को दूषित करने की जिम्मेदारी से भाजपा बच नहीं सकती है।
यति नरसिंहानंद सरस्वती ने अब NCW की अध्यक्ष रेखा शर्मा के खिलाफ कहे अपशब्द
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment