मोबाइल चोरी के शक में युवक का सर पत्थर से कुचला, अस्पताल में हालत नाजुक

मोबाइल चोरी के शक में युवक का सर पत्थर से कुचला, अस्पताल में हालत नाजुक

Navodaya Times

Crime Plus

नई दिल्ली, टीम डिजिटल। मोबाइल चोरी के शक में एक व्यक्ति ने एक युवक का पत्थर से सर कुचल दिया घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामला कोतवाली इलाके का है जहां लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिकलक्ष्मी यादव नाम का रिक्शा वाला दूसरे रिक्शा चालक चंदर पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर उससे झगड़ा कर रहा था जबकि चंदर मोबाइल फोन चोरी करने से इंकार कर रहा था। इसी दौरान लक्ष्मी ने चंदर के सिर पर पत्थर से हमला करने लगा।

चंदर बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। पुलिस वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिकचांदनी चौक के बनखंडी मंदिर के पास एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के सिर पर पत्थर से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल करने की सूचना मिली थी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

एक चश्मदीद श्यामलाल ने पुलिस को बताया कि वह रिक्शा चलाता है और बनखंडी मंदिर के पास ही फुटपाथ पर सोता है। रात में उसने दो रिक्शा चालक को मारपीट करते हुए देखा।

शोर शराबा होने पर आस पास के लोग वहां पहुंचे और लक्ष्मी यादव को पकड़कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले की जांच में जुटी है।



from Navodayatimes News

Comments