दिल्ली के मोक्ष मुरगई से क्रिकेट में हैं बड़ी उम्मीदें, कर चुके हैं कई कारनामे
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली / टीम डिजिटल। मोक्ष दिल्ली के रहने वाले 21 वर्षीय प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं। उन्होंनेसात साल की उम्र में क्रिकेट की शुरुआत महेंद्र सिंह धोनी को देख कर की थी।
13 साल के करियर में मोक्ष ने अंडर -14, अंडर -16 और अंडर-19 तीनों ही श्रेणियों में नेशनल, इंटर जोनल-डिस्ट्रिक्ट और जोनल क्रिकेट खेला है | वह आल राउंडर हैं। मोक्ष ने डीडीसीए लीग 2018-19 में 850 से अधिक रन बनाए थे। जिसमें से 20 से ज्यादा विकेट भी शामिल थे।
उन्होंने लोकल टूर्नामेंट के मैचों में भी बहुत अधिक रन बनाए। मोक्ष की मेहनत के कारण उन्हें 2019-20 के लिए स्पोर्ट्स प्रेजिडेंट ऑफ दिल्ली विश्वविद्यालय भी चुना गया।2019 में वह 6 महीने तक बैक इंजरी के कारण गेम से दूर रहे। फिर ठीक होकर लौटे और कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
अच्छे प्रदर्शन के कारण 2021-2022 के लिए उन्हें आर7 स्पोर्ट्स, मेरठ से एक साल का कॉन्ट्रैक्ट मिला।मोक्ष का अब तक का रिकॉर्ड देखें तो वह 50 से ज्यादा अर्धशतक और 30 से ज्यादा शतक मार चुके हैं | ऐसा रिकॉर्ड देखते हुए लगता है की आने वाले समय में वह कुछ बड़ा कर सकते हैं।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment