Afghanistan: काबुल में अमरीकी ड्रोन हमला, 20 की गई जान

Afghanistan: काबुल में अमरीकी ड्रोन हमला, 20 की गई जान

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित हवाई अड्डे के पास रविवार को फिर 2 धमाके हुए। ये धमाके अमरीका के ड्रोन हमलों के कारण हुए। हमले में एक ही परिवार के बच्चों, महिलाओं समेत 7 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। दूसरे ड्रोन हमले में हवाई अड्डे के बाहर विस्फोटक से भरी कार को निशाना बनाया गया। इसमें कार सवार आतंकी सहित 13 आतंकी मारे गए।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार एक ड्रोन निशाने से चूककर काबुल हवाई अड्डे के निकट स्थित ख्वाजा बुगरा आवासीय इलाके पर गिरा। समाचार एजैंसी स्पुतनिक के अनुसार ड्रोन राजधानी में एक इमारत से टकराया जिसमें परिवार मारा गया। ड्रोन हमलों को लेकर अमरीका की रक्षा केंद्रीय कमान का कहना है कि काबुल में ये एयर स्ट्राइक आत्मरक्षा में की गईं तथा इनसे आईएस के वाहनों को तबाह किया गया।

पैरालंपिक : निषाद कुमार ने जीता रजत तो विनोद कुमार को चक्का फेंक में मिला कांस्य

मारे गए आईएस कई आतंकी अमरीकी अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने आतंकियों के ठिकाने नष्ट कर दिए हैं जिनमें आईएसके कई आतंकी मार गिराए। अमरीकी अधिकारियों ने कहा कि काबुल में किए गए हमलों में विस्फोटक से भरी कार को निशाना बनाया गया। अमरीकी अधिकारियों ने कहा कि कार उड़ाकर हवाई अड्डे पर भीड़ को निशान बनाने को आईएस आतंकियों की कोशिश नाकाम कर दी गई। ड्रोन हमले में किसी नागरिक की मौत नहीं हुई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि हवाई अड्डे के बाहर घी के डिब्बों में छिपाकर रखा 70 किलो विस्फोटक बरामद किया गया तथा वहीं से 2 संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया गया। हमले के बाद तालिबान ने बैठक करके यह निर्णय लिया कि वह 31 अगस्त को समय सीमा समाप्त होने का बाद भी अफगानी नागरिकों को देश छोड़कर जाने की अनुमति देगा। तालिबान ने अमरीका सहित 100 देशों को यह आश्वासन दिया।

जातीय भेदभाव निगरानी को जारी यूजीसी सर्कुलर, तीन साल बाद भी लागू नहीं

हमले का वीडियो भी हमले के बाद एक वीडियो में हवाई अड्डे से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित इमारत से धुआं उठता दिखाई दे रहा है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि अमरीकी सेना के हवाई हमले में गाड़ी में बैठे आत्मघाती हमलावर को निशाना बनाया गया है जो अफगानिस्तान से जाने वाले लोगों पर हमला करने की फिराक में था। कुछ घंटे पहले ही बाइडेन ने हमलों की आशंका जताई थी

इससे कुछ घंटे पहले ही अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी वाशिंगटन में पत्रकारों से कहा था कि अगले 24 से 36 घंटे में काबुल हवाई अड्डे पर फिर हमला होने का खतरा है। उन्होंने हवाई अड्डे के आसपास मौजूद अपने नागरिकों से तत्काल हवाई अड्डा छोडऩे को कहा था।

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...



from Navodayatimes News

Comments