थम नहीं रहा कोरोना कहर, 24 घंटों में 42,909 नए मामले, 70 फीसदी केरल से

थम नहीं रहा कोरोना कहर, 24 घंटों में 42,909 नए मामले, 70 फीसदी केरल से

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।देश में कोरोना की लहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, हर दिन संक्रमण के मामलों की संख्या लगातार बनी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार भारत ने पिछले 24 घंटों में 42,909 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं और 34,763 लोग ठीक हुए हैं। इसी के साथ कोरोना से ठिक होने वालों की संख्या 3,19,23,405 हो गई है। वहीं 3,76,324 एक्टिव केस हैं। वहीं अबतक 63.43 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

देश में एक दिन में कोरोना वायरस के लगभग 43 हजार नए मामले मिले हैं और इस दौरान 380 लोगों की जानभी गई है। इनमें से अकेले केरल में ही 29, 836 मामले दर्ज किए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकडों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश भर में 42,909 नए केस मिले हैं। इसमें से केरल से ही लगभग 70 फीसद मामले दर्ज किए गए हैं।

श्रीभाद्रपद के इस अष्टमी पर है श्रीकृष्ण का 5248वां बर्थडे, जानें विस्तार से

महामारी की तीसरी लहर नवंबर में अपने चरम पर! बता दें किअगर कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के अलावा और स्वरूप सामने आते हैं व सितंबर के अंत तक पूरी तरह से सक्रिय होते हैं, तो उस स्थिति में महामारी की तीसरी लहर नवंबर में अपने चरम पर होगी। महामारी की गणितीय गणना (सूत्र मॉडल)के आधार पर पूर्वानुमान लगाने वाली टीम में शामिल एक वैज्ञानिक ने सोमवार को यह दावा किया। इसके साथ ही उनका कहना है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर की तरह तीसरी लहर में मामलों में तेजी नहीं आएगी और संभव है कि इससे काफी हद तक पहली लहर की तरह स्थिति उत्पन्न होगी।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी विशेष- भगवान श्रीकृष्ण की बहन योगमाया

पूर्वानुमान लगाने की जिम्मेदारी भारतीय प्रौद्यागिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के वैज्ञानिक मनिंद्र अग्रवाल ने कहा कि अगर वायरस का नया स्वरूप नहीं आता, तो हो सकता है कि तीसरी लहर आए ही नहीं। अग्रवाल तीन सदस्यीय विशेषज्ञ टीम का हिस्सा है जिसे मामलों की संख्या को लेकर पूर्वानुमान लगाने की जिम्मेदारी दी गई है।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘नए आंकड़ों के आधार पर हम कह सकते हैं कि देश कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर के चरम को नंवबर में देख सकता है, बशर्ते वायरस के अधिक संक्रामक स्वरूप सामने आएं। उस परिस्थिति में हम रोजाना 1.5 लाख तक नए मामले देख सकते हैं और यह नवंबर में चरम पर होगा। हालांकि, इसकी व्यापकता दूसरी लहर की तरह नहीं होगी लेकिन पहली लहर से मिलती जुलती होगी।’’

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।



from Navodayatimes News

Comments