जंतर मंतर पर मुस्लिम विरोधी नारे बाजी मामले में आज 12 बजे पिंकी चौधरी करेंगे आत्मसमर्पण

जंतर मंतर पर मुस्लिम विरोधी नारे बाजी मामले में आज 12 बजे पिंकी चौधरी करेंगे आत्मसमर्पण

Navodaya Times

Crime Plus

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।हिंदू रक्षा दल के प्रमुख पिंकी चौधरी ने एक वीडियो में दावा किया है कि वह आज यानीमंगलवार को दिल्ली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे। उन पर जंतर मंतर पर एक रैली के दौरान सांप्रदायिक नारेबाजी करने का आरोप है।

ऑनलाइन सामने आए वीडियो में वह अपने खिलाफ सभी आरोपों से कथित तौर पर इंकार करते दिख रहे हैं। वीडियो व्हाट्सएप एवं कुछ अन्य सोशल मीडिया मंचों पर जारी हुआ है। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि आरोप झूठे एवं निराधार है।

एक सितंबर से शुरू होगा एबीवीपी का सदस्यता अभियान

मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार जानकारी के लिए आपको बता दें किजंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम विरोधी नारेबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज किया था। दिल्ली पुलिसइस मामले में पहले ही 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

तिरंगा यात्रा निकालने पर केस दर्ज कराना योगी सरकार की बौखलाहट : AAP

12:00 बजे कनॉट प्लेसथाने में चौधरी करेंगे आत्मसमर्पण सोमवार को सामने आए वीडियो में चौधरी यह कहते हुए जा रहे हैं कि मंगलवार दोपहर 12:00 बजे वह कनॉट प्लेसथाने में आत्मसमर्पण कर देंगे और जांच में सहयोग करेंगे। उन्होंने दावा किया है कि मैं अबभी अपनी बात पर कायम हूं।

उन्होंने कहा है किमैं और मेरे संगठन के किसी भी सदस्य ने कुछ भी गलत नहीं किया। मैं अदालत का सम्मान करता हूं। मैं कल 31 अगस्त दोपहर करीब 12:00 बजे कनॉट प्लेसथाने में आत्मसमर्पण कर लूंगा। इसके साथ ही पुलिस कासहयोग करूंगा।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments