11 मोबाइल के साथ झपटमार गिरफ्तार, फुट ओवर ब्रिज पर चलने वालों को बनाता था निशाना
Navodaya TimesCrime Plus
नई दिल्ली, टीम डिजिटल। उत्तरी जिला पुलिस ने एक ऐसे शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है जो कि फुटओवर ब्रिज पर अकेले चलने वाले लोगों को अपना निशाना बनाता था। पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद उसे धर दबोचा।
आरोपी का नाम सदरे आलम उर्फ सोनू उर्फ रेफर है। पुलिस ने उसके पास से 11 मोबाइल फोन और 2 सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त एन्टो अल्फोंस ने बताया कि 2 अगस्त को पुलिस को शिकायत मिली थी कि फुटओवर ब्रिज पर जाने वाले अमन कुमार नामक एक व्यक्ति से मोबाइल स्नैचिंग हुआ था।
इंस्पेक्टर जितेंद्र तिवारी और एसीपी राकेश की देखरेख में गठित टीम हेड कांस्टेबल लोकेश, लक्ष्मण और कॉन्स्टेबल अनिल, संदीप, मनरूप व दिनेश ने इलाके के कई सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच पड़ताल की उसके बाद 29 अगस्त को एक गुप्त सूचना के आधार पर झुग्गी इलाके में छापेमारी कर सदरे आलम को धर दबोचा।
जब अमन कुमार के फोन के बारे में पूछताछ की तो बताया उसने कि उसने फोन बेच दिया है। जांच पड़ताल में पता चला कि वह फोन किसी नाबालिग बच्चों को दिया था।
पुलिस ने सदरे आलम से 11 मोबाइल फोन दो सिम कार्ड बरामद कर लिए हैं। पुलिस इसके अन्य साथियों की जानकारी जुटाने में लगी है। इस तरह की वारदात को अंजाम देने वाले और कितने गैंग के सदस्य हैं।
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment