UK Board Results 2021: उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं-12वीं के रिजल्ट किए घोषित, ऐसे करें चेक

UK Board Results 2021: उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं-12वीं के रिजल्ट किए घोषित, ऐसे करें चेक

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UBSE) ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए यूबीएसई कक्षा 10, 12 के परिणाम घोषित किए हैं। कक्षा 10 के छात्रों ने इस साल 99.09 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं वहीं कक्षा 12 के छात्रों ने 99.56 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वैकल्पिक मूल्यांकन के आधार पर छात्रों के परिणाम तैयार किए गए हैं। 10वीं और 12वीं के छात्र अपना परिणाम uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर देख सकते हैं।

IPS प्रोबेशनर्स से बातचीत में बोले PM मोदी- वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ सरकार उठा रही कई कदम

ऐसे करें जिल्ट चेक उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले यूबीएसई (UBSE) की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं, फिर 10वीं, 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 2021 लिंक पर क्लिक करें। छात्रों को अब अपना लॉग-इन क्रेडेंशियल, पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करना होगा। जिसके बाद रिजल्ट पर क्लीक करके आप अपना परिणाम देख सकते है।

Coronavirus: भारत में 41,649 नए मामले, 593 मरीजों की मौत

सीबीएसई12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा बता दें किकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा कल कर दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी के मुताबिक परिणामों की घोषणा आज दोपहर दो बजे की गई है। जिसमें लड़कियां- 99.67 प्रतिशत, लड़के- 99.13 प्रतिशत और ट्रांसजेंडर- 100 प्रतिशत पास हुए हैं। छात्र अपना रिजल्ट https://ift.tt/3lcQASY पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments