रिलीज हुआ Shershaah का पहला गाना, लोगों को पसंद आई कियारा-सिद्धार्थ की केमिस्ट्री
Navodaya TimesFilmi Duniya
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।बहादुर कैप्टन विक्रम बत्रा की यादों को वापस जीवित करते हुए, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की बहुप्रतीक्षित फिल्म शेरशाह के ट्रेलर ने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए और सभी के मन में गर्व और देशभक्ति की भावना भर दी है।
प्रशंसकों के बीच उत्साह को बनाए रखते हुए, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अब फिल्म से 'रातां लम्बियां' नामक पहला ट्रैक रेलेज़बकर दिया है जिसमें मुख्य जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी नज़र आ रही हैं, जो क्रमशः विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा की भूमिका निभा रहे हैं और दोनों के बीच गहरे प्यार को दिखाया गया है। 'रातां लम्बियां' में तनिष्क बागची की सुखदायक रचना के साथ-साथ जुबिन नौटियाल और असीस कौर की मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज़ है।
विष्णु वर्धन द्वारा निर्देशित, शेरशाह कैप्टन विक्रम बत्रा (पीवीसी) के जीवन से प्रेरित है और इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की मुख्य भूमिका के साथ शिव पंडित, राज अर्जुन, प्रणय पचौरी, हिमांशु अशोक मल्होत्रा, निकितिन धीर, अनिल चरणजीत, साहिल वैद, शताफ फिगर और पवन चोपड़ा ने अहम किरदार निभाया है।
अमेजॉन ओरिजिनल मूवी 'शेरशाह' धर्मा प्रोडक्शंस और काश एंटरटेनमेंट द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। फिल्म का प्रीमियर 240 देशों और क्षेत्रों में 12 अगस्त 2021 को विशेष रूप से अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगा।
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment