दिल्ली-NCR का मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर काला जठेड़ी गिरफ्तार, स्पेश सेल ने दबोचा
Navodaya TimesCrime Plus
नई दिल्ली/टीम डिजिटल।दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार को कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ीको गिरफ्तार कर लिया है। गैंगस्टर जठेड़ी पर सात लाख का इनाम रखा गया था।बता दें कि कुख्यात गैंगस्टर पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में कई मामले दर्ज हैं।
वहीं जठेड़ीके गैंग में 200 से ज्यादा शूटर शामिल हैं। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए डीसीपी मनीषी चंद्रा ने बताया कि स्पेशल सेल की टीम काफी लंबे समय से काला जठेड़ीके पीछे लगी हुई थी। इस दौरान टीम ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से सहारनपुर से उसे गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने युवक का अपहरण किया और मारकर गंग नहर में फेंका
पिस्टल के साथ मौके परदबोचा गया बदमाश हालांकि बदमाश ने पुलिस से बचकर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे पिस्टल के साथ मौके पर ही दबोच लिया। फिलहाल स्पेशल सेल की टीम उससे पूछताछ कर रही है।
पहले केबल ऑपरेटर था काला जठेड़ी सोनीपत राई के गांव जठेड़ीनिवासी गैंगस्टर संदीपउर्फ काला जठेड़ीदिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत चार राज्यों का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर है।12वीं तक पढ़ाकाला पहले केबल ऑपरेटर था। जून 2009 में उसने रोहतक के सांपला में लूट के दौरान पहली हत्या की थी।
दिल्ली में यमुना का जल स्तर ‘खतरे के निशान’ के पार, अलर्ट जारी
200 से अधिक बदमाश हैं जठेड़ी के गैंग में शामिल इस वारदात को अंजाम देने के बाद वो अपराध के दलदल में गहरा धंस्ता चला गया। उसके कारनामों की फेहरिस्त लंबी होती चली गई। पुलिस की मानें तो काला जठेड़ीअभी एनसीआर में सबसे बड़ा गैंगस्टरहै। करीब 200 से अधिक बदमाश इसके गैंग के सदस्य हैं। गैंग पर हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, लूट और डकैती के दर्जनों मामले दर्ज है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment