J-K: पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर शनिवार सुबह नामिबियान तथा मारसार वनक्षेत्र और दाचीगाम के इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तलाशी कर रहे दल पर आतंकवादियों ने गोलियां चलाई जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है और वे किसी आतंकवादी समूह से जुड़े थे, इस बारे में पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...
-
तेजस्वी का दावा - नीतीश ने जाति जनगणना का मुद्दा केंद्र के समक्ष उठाने पर जताई सहमति
-
जामिया VC की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर CVC से जवाब तलब
-
सांसदों और विधायकों को नहीं मिलना चाहिए ऊंचा वेतन और सुविधाएं: शांता कुमार
-
ओलंपिक में गोल्ड : केजरीवाल सरकार की तर्ज पर रेलवे ने किया नकद पुरस्कार का ऐलान
-
सुल्ली डील मामला - दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को जारी किया सम्मन
-
अश्लील फिल्म निर्माण- मुंबई पुलिस ने ‘ऐप’ से राज कुंद्रा की कमाई को लेकर किया खुलासा
-
हर्ष मंदर से जुड़े बालगृह पर छापामारी- NCPCR ने दिल्ली हार्कोर्ट में किए चौंकाने वाले खुलासे
-
OBC आरक्षण को लेकर सरकार के सांसदों ने ही पीएम मोदी से लगाई गुहार
-
कांग्रेस ने राकेश अस्थाना की नियुक्ति पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट का दिया हवाला
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment