Coronavirus: भारत में 41,649 नए मामले, 593 मरीजों की मौत
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 41,649 नए मामले सामने आने से शनिवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,16,13,993 हो गयी जबकि 593 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,23,810 हो गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार चौथे दिन वृद्धि हुई है। इस बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 4,08,920 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.29 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.37 प्रतिशत है।
ओलंपिक में मैरीकॉम की पोशाक को लेकर हुए विवाद पर नियमों की पड़ताल
उपचाराधीन मरीजों में 3,765 की वृद्धि आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों में 3,765 की वृद्धि हुई है। दैनिक संक्रमण दर 2.34 प्रतिशत दर्ज की गयी। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.42 प्रतिशत दर्ज की गयी। मंत्रालय ने बताया कि इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,07,81,263 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 46.15 करोड़ खुराक लगायी जा चुकी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...
-
ओलंपिक में गोल्ड : केजरीवाल सरकार की तर्ज पर रेलवे ने किया नकद पुरस्कार का ऐलान
-
सुल्ली डील मामला - दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को जारी किया सम्मन
-
अश्लील फिल्म निर्माण- मुंबई पुलिस ने ‘ऐप’ से राज कुंद्रा की कमाई को लेकर किया खुलासा
-
हर्ष मंदर से जुड़े बालगृह पर छापामारी- NCPCR ने दिल्ली हार्कोर्ट में किए चौंकाने वाले खुलासे
-
OBC आरक्षण को लेकर सरकार के सांसदों ने ही पीएम मोदी से लगाई गुहार
-
कांग्रेस ने राकेश अस्थाना की नियुक्ति पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट का दिया हवाला
-
नवजोत सिंह सिद्धू की टीम ने CM अमरिंदर के सामने उठाए प्रमुख मुद्दे
-
पीएम मोदी से मिलने के बाद ममता ने पेगासस जासूसी विवाद, विपक्षी एकता पर रखी अपनी बात
-
बसवराज बोम्मई होंगे कर्नाटक के नए CM, कल होगा शपथ ग्रहण
-
बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा बोले - राम मंदिर बनवाने की भाजपा की नीयत नहीं थी
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment