वंदना की हैट्रिक से जीती भारतीय महिला हॉकी टीम, क्वार्टर फाइनल की उम्मीदें कायम
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। स्ट्राइकर वंदना कटारिया की ऐतिहासिक हैट्रिक के दम पर भारत ने ‘करो या मरो’ के मुकाबले में निचली रैंकिंग वाली दक्षिण अफ्रीका टीम को 4 . 3 से हराकर तोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखी है।वंदना ने चौथे, 17वें और 49वें मिनट में गोल किया। वह ओलंपिक के इतिहास में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई। नेहा गोयल ने 32वें मिनट में एक गोल दागा। दक्षिण अफ्रीका के लिये टेरिन ग्लस्बी (15वां), कप्तान एरिन हंटर (30वां) और मेरिजेन मराइस (39वां मिनट) ने गोल दागे। भारत ने ग्रुप चरण में पहले तीन मैच हारने के बाद आखिरी दो मैचों में जीत दर्ज की। भारतीय खेमे को अब दुआ करनी होगी कि ब्रिटेन ग्रुप ए के आखिरी पूल मैच में आयरलैंड को हरा दे या ड्रॉ खेले।
ममता बनर्जी बोलीं- लोकतंत्र कायम रहना चाहिए, हर 2 महीने में आऊंगी दिल्ली
ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर का खराब फॉर्म हर पूल से शीर्ष चार टीमें नॉकआउट चरण खेलेंगी। भारत को स्पर्धा में बने रहने के लिये हर हालत में यह मैच जीतना था । भारतीयों ने पहले मिनट से ही दबाव बनाना शुरू कर दिया। मैच के पहले दो मिनट में भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर का खराब फॉर्म जारी रहा।भारत का खाना चौथे मिनट में वंदना ने खोला । दाहिने फ्लैंक से नवनीत कौर के बनाये मूव पर करीब से गेंद लेकर उन्होंने यह गोल किया ।इसके बाद भी भारतीयों ने दबाव बनाये रखा और दक्षिण अफ्रीका के गोल पर कई हमले बोले। पहले क्वार्टर के आखिरी पलों में हालांकि ग्लास्बी के गोल पर दक्षिण अफ्रीका ने बराबरी की।दूसरे क्वार्टर के दूसरे मिनट में वंदना ने फिर भारत को बढत दिलाई और पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया।
देश में कई इलाकों में भारी बारिश से तबाही, बाढ़ और लैंडस्लाइड से कई की मौत
पेनल्टी कॉर्नर पर बराबरी का गोल भारत को इस क्वार्टर में तीन मौके और मिले लेकिन गोल नहीं हो सका। पहले क्वार्टर की ही तरह भारत ने हाफ टाइम से ठीक पहले बढत गंवा दी । हंटर ने अपनी टीम कोमिले पहले पेनल्टी कॉर्नर पर बराबरी का गोल किया।दूसरे हाफ में नेहा ने दूसरे ही मिनट पर पेनल्टी कॉर्नर पर लिये गए वेरिएशन पर गोल दागा । एक बार फिर मराइस के गोल पर दक्षिण अफीका ने बराबरी की।
यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...
-
ओलंपिक में गोल्ड : केजरीवाल सरकार की तर्ज पर रेलवे ने किया नकद पुरस्कार का ऐलान
-
सुल्ली डील मामला - दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को जारी किया सम्मन
-
अश्लील फिल्म निर्माण- मुंबई पुलिस ने ‘ऐप’ से राज कुंद्रा की कमाई को लेकर किया खुलासा
-
हर्ष मंदर से जुड़े बालगृह पर छापामारी- NCPCR ने दिल्ली हार्कोर्ट में किए चौंकाने वाले खुलासे
-
OBC आरक्षण को लेकर सरकार के सांसदों ने ही पीएम मोदी से लगाई गुहार
-
कांग्रेस ने राकेश अस्थाना की नियुक्ति पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट का दिया हवाला
-
नवजोत सिंह सिद्धू की टीम ने CM अमरिंदर के सामने उठाए प्रमुख मुद्दे
-
पीएम मोदी से मिलने के बाद ममता ने पेगासस जासूसी विवाद, विपक्षी एकता पर रखी अपनी बात
-
बसवराज बोम्मई होंगे कर्नाटक के नए CM, कल होगा शपथ ग्रहण
-
बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा बोले - राम मंदिर बनवाने की भाजपा की नीयत नहीं थी
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment