बॉलीवुड एक्टर गुरमीत चौधरी बैक टू बैक रिकॉर्ड तोड़ सॉन्ग्स से हो रहे हैं सुपरहिट
Navodaya TimesFilmi Duniya
नई दिल्ली/टीम डिजिटल।बॉलीवुड एक्टर गुरमीत चौधरी को पिछले कुछ महीनों में रियल लाइफ हीरो के रूप में पहचान मिली है, क्योंकि उन्होंने कोविड-19 रिलीफ प्रोजेक्ट्स पर दिन-रात एक करके लगन से काम किया है। हालांकि, यह रियल लाइफ हीरो एक ऑनस्क्रीन सुपर हीरो भी है, जिसने हमें बैक टू बैक रिकॉर्ड तोड़ सॉन्ग्स दिए हैं।
पिछले 6 महीनों में गुरमीत ने फैंस को 3 म्यूजिक वीडियोज़ दिए हैं, खास बात यह है कि ये सभी ब्लॉकबस्टर सुपरहिट रहे हैं। हेल्थ केयर सिस्टम के लिए काम करने से लेकर म्यूजिक वीडियोज़ की शूटिंग तक, एक्टर ने पिछले कुछ महीनों में बिना किसी ब्रेक के चौबीसों घंटे काम किया है और परिणाम सभी के सामने हैं। ऑडियंस ने वीडियो में उनके सभी अवतारों को पसंद किया है और इस प्रकार उन्होंने एक बड़ी सफलता की उड़ान भरी है।
उनके पिछले 3 सॉन्ग्स 'मज़ा' (सारेगामा द्वारा प्रस्तुत), जिसे बी प्राक द्वारा गाया गया है, 'बेदर्दी से प्यार का' (टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत), जिसे जुबिन नौटियाल द्वारा गाया गया है और 'बरसात की धुन' (टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत), जिसे जुबिन नौटियाल द्वारा गाया गया है, एक से बढ़कर एक सुपरहिट रहे हैं और लाखों दिल जीत चुके हैं।
कुल मिलाकर सार यह निकलता है कि गुरमीत चौधरी दुनिया भर में 309 मिलियन ऑडियंस तक पहुँच चुके हैं और म्यूजिक वीडियो की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। उन्हें निश्चित रूप से म्यूजिक वीडियो का राजा कहा जा सकता है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment