शिल्पा के सपोर्ट में आए हंसल मेहता, बॉलीवुड सेलेब्स की जमकर लगाई क्लास
Navodaya TimesFilmi Duniya
नई दिल्ली/टीम डिजिटल।पोर्नोग्राफी मामले ( Pornography Case) में जबसे राज कुंद्रा (Raj Kundra) का नाम सामने आया है, तभी से कई मीडिया चैनल शिल्पा शेट्टी (shilpa shetty) को टारगेट कर जा रहेहैं। वहीं सोशल मीडिया (social media)पर भी एक्ट्रेस यूजर्स का निशाना बनी हुईं हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड के निर्देशक हंसल मेहता (Hansal Mehta) शिल्पा के सपोर्ट में आगे आए हैं।हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक के बाद एक तीन ट्वीट कर शिल्पा की ट्रोलिंग और मीडिया रिपोर्ट के अलावाबॉलीवुड सेलेब्स की चुप्पी पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया है।
उन्होंने अपने पहले ट्वीट में ट्रोलर्स को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। हंसल मेहता लिखते हैं कि 'अगर आप शिल्पा शेट्टी के साथ खड़े नहीं हो सकते हैं तो कम से कम उन्हें अकेला छोड़ दीजिए और कानून को फैसला करने दीजिए? उन्हें गरिमा और प्राइवेसी के साथ रहने दीजिए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग पब्लिक पर्सनालिटीज हैं क्योंकि उन्हें अपना बचाव करने के लिए छोड़ दिया जाता है और न्याय मिलने से पहले ही उन्हें दोषी घोषित कर दिया जाता है।’
वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने बॉलीवुड सेलेब्स पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा कि अच्छे वक्त में सभी लोग पार्टी करते हैं। जब वक्त खराब हो तो एक सन्नाटा सा छा जाता है। उसे बिलकुल अलग कर दिया जाता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आखिर में सच क्या है, नुकसान पहले ही हो चुका है।
वहीं अपने आखिरी ट्वीट में हंसल मेहता ने मीडिया रिपोर्ट्स पर निशाना साधा है और कहा कि ‘बदनाम करने का यह एक पैटर्न है। अगर एक फिल्मी व्यक्ति पर आरोप है तो निजता पर हमला, पहले से राय बना लेना, चरित्र हनन। न्यूज को बकवास गॉसिप से भरना। यह सब एक व्यक्ति की प्रतिष्ठा की कीमत पर होता है। यह चुप्पी की कीमत है।'
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment