Bigg Boss OTT : नेहा भसीन हैं पहली कंफर्म कंटेस्टेंट, रिलीज हुआ प्रोमो वीडियो

Bigg Boss OTT : नेहा भसीन हैं पहली कंफर्म कंटेस्टेंट, रिलीज हुआ प्रोमो वीडियो

Navodaya Times

Filmi Duniya

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।हर साल की तरह इस बार भी 'बिग बॉस' (biggboss) के नए सीजन को लेकर फैंस के बीच बज बरकरार है। वहीं 'बिग बॉस' के एतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि शो का प्रीमियर ओटिटि पर किया जाएगा जिसे करण जौहर (karan johar) होस्ट करेंगे। वहीं इस सीजन में कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स होंगे, उसे लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। वहीं अब मेकर्स ने शो का एक प्रोमो वीडियो जारी कर अपनी पहली कंटेस्टेंट का नाम रिवील कर दिया है।

बता दें कि सिंगर नेहा भसीन (Neha Bhasin) ‘बिग बॉस ओटिटि' (bigg boss ott) की पहली कंटेस्टेंट हैं। वीडियो में नेहा अपना सुपरहिट गाना ‘बाजरे दा सिट्टा’ गाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में वह कहती हैं कि ‘तैयार हो जाइए बिग बॉस के घर में मेरी आवाज सुनने के लिए। ये आवाज गाती भी है, गूंजती भी है लेकिन किसी से डरती नहीं है।’

बता दें कि 8 अगस्त से वूट पर शो की शुरुआत हो जाएगी।ऐसे में शो में जाने से पहले 2 अगस्त को सभी प्रतियोगियों को क्वॉरेंटाइन कर दिया जाएगा।वहीं 6 हफ्तों के बाद शोमेंसलमान खान (Salman Khan) की एंट्री होगी जिसेटीवी पर प्रसारित किया जाएगा। वहीं हाल ही में शो के सेट की पहली तस्वीर(First Photos of Bigg Boss OTT) सामने आई थी, जिसमेंघर का डाइनिंग एरिया नजर आया।वहीं फोटो को देखकर तो यही कहा जा सकता है कि इस बार बिग बॉस का घर बेहद अलग होने वाला है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments