भारत के गलत नक्शे के मामले UP में ट्विटर पर कार्रवाई, दो अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस ने भारत का गलत नक्शा पेश करने के मामले में ‘ट्विटर इंडिया’ के दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बजरंग दल के एक पदाधिकारी की शिकायत के आधार पर सोमवार की शाम खुर्जा नगर पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई। विश्न मानचित्र में केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर को भारत के नक्शे से बाहर दिखाया गया था, जिसको लेकर सोमवार को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने विरोध व्यक्त किया था। सोमवार की शाम को ट्विटर ने विवादित नक्शा हटा दिया था।
जम्मू में भाजपा कार्यकारी समिति की बैठक, जल्द विस चुनाव कराने की मांग
भारतीयों की भावनाएं आहत करने का आरोप बजरंग दल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयोजक प्रवीण भाटी ने शिकायत में कहा, विश्व के मानचित्र में लद्दाख, जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया गया। यह कोई संयोग की बात नहीं है। इस कदम से मेरे सहित सभी भारतीयों की भावनाएं आहत हुई हैं। ‘ट्विटर इंडिया’ के प्रबंधक निदेशक मनीष माहेश्वरी और न्यूज पार्टनरशिप’ प्रमुख अमृता त्रिपाठी का नाम बतौर आरोपी दिया गया है। इनके खिलाफ भादंस की धारा 502(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 74 (गलत उद्देश्य के लिए प्रकाशन) के तहत भी आरोप लगाए गए हैं।
ट्विटर वेबसाइट के ‘करियर सेक्शन’ में‘ ट्विप लाइफ’ शीर्षक के तहत दिखाई देने वाले मानचित्र के गलत होने पर सोमवार को लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और सोशल मीडिया मंच के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इससे पहले ट्विटर लेह को चीन का हिस्सा दिखा चुका है।
Coronavirus: देश में कोरोना के 37,566 नए मामले, 24 घंटे में 907 और लोगों की मौत
केंद्र सरकार और ट्विटर के बीच जारी तनाव बता दें कि केंद्र सरकार और ट्विटर के बीच जारी तनाव अब और बढ़ने की संभावना है। इस बार ट्विटर ने भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ की है जिसके कारण इनके बीच तनातनी हो सकती है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्विटर ने अपनी वेबसाइट पर भारत का जो नक्शा दिखाया है, उसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को शामिल नहीं किया है। आरोप है कि ट्विटर ने अपनी वेबसाइट पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग देश के तौर पर दिखाया है।दरअसल ट्विटर के करियर पेज पर ट्वीप लाइफ सेक्शन में वर्ल्ड मैप है। जिसमें कंपनी ये दर्शाती है कि दुनिया भर में ट्विटर की टीम है। जिसमें इंडिया भी है, लेकिन इसमें भारत का नक्शा विवादित दिखाया गया है।
बता दें कि अब सरकार खुले तौर पर ट्विटर के विरोध में है और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ये साफ किया है कि ट्विटर भारत को लेकर दोहरा रवैया रखता है, इसलिए ये विवाद एक बार फिर से तूल पकड़ सकता है।
यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...
-
अखिलेश यादव का दावा- यूपी के अगले विधानसभा चुनाव में 350 सीट जीतेगी सपा
-
12 से 18 साल की उम्र के बच्चों के लिए जल्द आ सकते हैं ये कोरोना के ये 3 टीके
-
राहुल गांधी बोले- बड़े संकट में मोदी सरकार की नीतियां विफल नजर आती हैं
-
पंजाब कांग्रेस को लेकर सिद्धू दिल्ली में राहुल, प्रियंका गांधी से करेंगे मुलाकात
-
ममता बनर्जी का आरोप- बंगाल के राज्यपाल धनखड़ भ्रष्ट हैं, हटाया जाना चाहिए
-
मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा- पौने दो लाख करोड़ रुपये का विनिवेश लक्ष्य पटरी पर
-
विपक्ष की आलोचनाओं के बीच नड्डा बोले-गैर राजनीतिक मंच रहा है ‘मन की बात’
-
फिर महंगा हुआ वाहन ईंधन, अब बिहार में भी पेट्रोल 100 रु प्रति लीटर के पार
-
भारत-चीन के सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया में गतिरोध के बीच राजनाथ का लद्दाख दौरा
-
जम्मू कश्मीर के एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन से हमला! हाई अलर्ट पर ये तीन एयरबेस
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment