Coronavirus: भारत में कोविड-19 के 45,951 नए मामले, 817 लोगों की मौत
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।भारत में एक दिन में कोविड-19 के 45,951 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामलों की संख्या 3,03,62,848 पर पहुंच गई जबकि एक दिन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या लगातार तीसरे दिन 1,000 से कम बनी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 817 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,98,454 हो गयी है। एक दिन में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले लोगों की यह संख्या 81 दिनों में सबसे कम है। सुबह सात बजे तक प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 33.28 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।
सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 5,37,064 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.77 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की दर 96.92 प्रतिशत है।
धर्मेंद्र प्रधान ने ONGC, OIL को चेताया, उत्पादन शुरू करें, नहीं तो छोड़ दें
मंगलवार को कोविड-19 के 37,566 नए मामले बता दें कि भारत में मंगलवार को कोविड-19 के 37,566 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,03,16,897 हो गई। देश में 102 दिन बाद, महामारी के 40 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। वहीं, लगातार दूसरे दिन संक्रमण से मौत के एक हजार से कम मामले सामने आए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 907 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,97,637 हो गई। पिछले 77 दिन में संक्रमण से मौत के ये सबसे कम मामले सामने आए हैं।
पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर मप्र के ऊर्जा मंत्री तोमर ने गिनाए साइकिल चलाने के फायदे
सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ें मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह सात बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 32.90 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 5,52,659 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.82 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 96.87 प्रतिशत हो गई है।
पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 20,335 की कमी आई है। अभी तक कुल 40,81,39,287 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 17,68,008 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।
यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...
-
अखिलेश यादव का दावा- यूपी के अगले विधानसभा चुनाव में 350 सीट जीतेगी सपा
-
12 से 18 साल की उम्र के बच्चों के लिए जल्द आ सकते हैं ये कोरोना के ये 3 टीके
-
राहुल गांधी बोले- बड़े संकट में मोदी सरकार की नीतियां विफल नजर आती हैं
-
पंजाब कांग्रेस को लेकर सिद्धू दिल्ली में राहुल, प्रियंका गांधी से करेंगे मुलाकात
-
ममता बनर्जी का आरोप- बंगाल के राज्यपाल धनखड़ भ्रष्ट हैं, हटाया जाना चाहिए
-
मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा- पौने दो लाख करोड़ रुपये का विनिवेश लक्ष्य पटरी पर
-
विपक्ष की आलोचनाओं के बीच नड्डा बोले-गैर राजनीतिक मंच रहा है ‘मन की बात’
-
फिर महंगा हुआ वाहन ईंधन, अब बिहार में भी पेट्रोल 100 रु प्रति लीटर के पार
-
भारत-चीन के सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया में गतिरोध के बीच राजनाथ का लद्दाख दौरा
-
जम्मू कश्मीर के एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन से हमला! हाई अलर्ट पर ये तीन एयरबेस
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment