लोनी ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा- कपड़ा कारोबारी के भतीजे ने दिया हत्याकांड को अंजाम

लोनी ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा- कपड़ा कारोबारी के भतीजे ने दिया हत्याकांड को अंजाम

Navodaya Times

Crime Plus

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। गाजियाबाद केलोनी इलाके के ट्रिपल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कपड़ा कारोबारी के भतीजे ने ही परिवार के तीन लोगों को मौत के घाट उतारा था।आरोपी रात 11 बजे ही पिस्टल लेकर घर में पहुंच गया था। अकेले भतीजे ने ही पूरीवारदात को अंजाम दिया। आरोपी कपड़ाकारोबारी से पैसे15 लाख रुपये मांग रहा था। रुपये न मिलने पर उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

आरोपी का नामअय्यूब है। येपुलिस को गुमराह कर रात भर दिल्ली में घुमाता रहा। वेश्यावर्त्ति के अड्डे पर भी ये पुलिस को ले गया और झूठ काकि मैं तो रात किसी और केसाथ था। पुलिस ने जब उसका झूठ पकड़ लिया तो तड़के4 बजे वो टूटा और अपना गुनाह कबूल किया।

Ghaziabad: ट्रिपल मर्डर से दहला लोनी, व्यापारी के घर में घुसकर बरसाई अंधाधुंध गोलियां

एक परिवार के 4 सदस्यों को गोलियों से भूना बता दें कि गाजियाबाद के लोनी इलाकेमें बदमाशों ने एक परिवार के 4 सदस्यों को गोली मार दी। इसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। ये वारदात लोनी के टोली कॉलोनी में रविवार देर रात हुई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसारकपड़ा व्यापारी रिजाय उर्फ रियाजुद्दीन के घर में घुसकर बदमाशों ने गोलियां बरसाई। व्यापारी रियाज और उसके दो बेटों अज्जू और इमरान को गोली मारी गई।

पूर्वी दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा,12 महिलाओं सहित 84 गिरफ्तार

रियाज की पत्नी की हालत गंभीर इसके साथ ही उनकी पत्नी को भी गोली मारी गई। रियाज और उनके दोनों बेटों की मौत हो चुकी है। जबकि उनकी पत्नी की हालात गंभीर बताई जा रही है। रियाज की पत्नी की उम्र60 साल है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।



from Navodayatimes News

Comments