पीएम मोदी केंद्रीय मंत्रिमंडल के साथ कुछ देर में शुरु करेंगे बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज थोड़ी देर मेंकेंद्रीय मंत्री परिषद कीबैठक की अध्यक्षता करेंगे। सूत्रों ने बताया कि बैठक में कोविड संबंधी हालात पर चर्चा होने की संभावना है और कुछ मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा भी की जा सकती है। सूत्रों ने बताया कि यह बैठक बुधवार शाम को डिजिटल तरीके से होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में सड़क एवं परिवहन मंत्रालय, नागर विमानन मंत्रालय और दूरसंचार मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा की जा सकती है। इसमें कोविड-19 संबंधी हालात पर विस्तृत चर्चा भी हो सकती है।
शत्रुघ्न ने मोदी को लेकर अपने ट्वीट को ‘‘व्यंग्य’’ बताया- बोले, कांग्रेस नहीं छोड़ रहे
विशेष महत्व रखता हैमंत्री परिषद की बैठक इससे करीब एक हफ्ते पहले प्रधानमंत्री ने मंत्रियों एवं राज्य मंत्रियों के विभिन्न समूहों के साथ बैठकें की थीं और उनके मंत्रालयों के प्रदर्शन की समीक्षा की थी। ये बैठकें प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक आवास पर हुई थीं और ज्यादातर बैठकों में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा उपस्थित रहे थे। सियासी पर्यवेक्षकों और भाजपा के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि मंत्री परिषद की बैठकों का ऐसे समय में होना विशेष महत्व रखता है जब राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की अटकलें चल रही हैं।
J-K: पारिमपोरा में एनकाउंटर में मारे गए दो आतंकी, हथियार बरामद
एक दिन में कोविड-19 के 45,951 नए मामले बता दें किभारत में एक दिन में कोविड-19 के 45,951 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामलों की संख्या 3,03,62,848 पर पहुंच गई जबकि एक दिन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या लगातार तीसरे दिन 1,000 से कम बनी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 817 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,98,454 हो गयी है। एक दिन में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले लोगों की यह संख्या 81 दिनों में सबसे कम है। सुबह सात बजे तक प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 33.28 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।
यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...
-
अखिलेश यादव का दावा- यूपी के अगले विधानसभा चुनाव में 350 सीट जीतेगी सपा
-
12 से 18 साल की उम्र के बच्चों के लिए जल्द आ सकते हैं ये कोरोना के ये 3 टीके
-
राहुल गांधी बोले- बड़े संकट में मोदी सरकार की नीतियां विफल नजर आती हैं
-
पंजाब कांग्रेस को लेकर सिद्धू दिल्ली में राहुल, प्रियंका गांधी से करेंगे मुलाकात
-
ममता बनर्जी का आरोप- बंगाल के राज्यपाल धनखड़ भ्रष्ट हैं, हटाया जाना चाहिए
-
मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा- पौने दो लाख करोड़ रुपये का विनिवेश लक्ष्य पटरी पर
-
विपक्ष की आलोचनाओं के बीच नड्डा बोले-गैर राजनीतिक मंच रहा है ‘मन की बात’
-
फिर महंगा हुआ वाहन ईंधन, अब बिहार में भी पेट्रोल 100 रु प्रति लीटर के पार
-
भारत-चीन के सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया में गतिरोध के बीच राजनाथ का लद्दाख दौरा
-
जम्मू कश्मीर के एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन से हमला! हाई अलर्ट पर ये तीन एयरबेस
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment