पंजाब में खिंचतान को लेकर सिद्धू ने प्रियंका के बाद राहुल गांधी से की मुलाकात

पंजाब में खिंचतान को लेकर सिद्धू ने प्रियंका के बाद राहुल गांधी से की मुलाकात

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/टीमडिजिटल।कांग्रेस की पंजाब इकाई में व्याप्त कलह को दूर करने के प्रयासों के बीच पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इससे पहले, उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ लंबी बैठक की। प्रियंका के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘‘प्रियंका गांधी जी के साथ लंबी मुलाकात हुई।’’

महंगाई की मार : गुजरात के सहकारी संघ अमूल ने दूध की कीमतों में किया इजाफा

दिन में प्रियंका से मुलाकात के बाद सिद्धू ने शाम के समय राहुल गांधी के 12 तुगलक लेन आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इससे पहले खबरें आई थीं कि सिद्धू राहुल गांधी से मंगलवार को मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि राहुल गांधी ने कहा था मंगलवार को सिद्धू के साथ उनकी कोई मुलाकात तय नहीं है।

बंगाल हिंसा पर NHRC की समिति ने कलकत्ता हाई कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस आलाकमान, संगठन या सरकार में सिद्धू को कोई अहम जिम्मेदारी देकर मनाने की कोशिश में है, लेकिन सिद्धू लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि मुख्यमंत्री उनके साथ काम नहीं कर सकते। हाल के कुछ हफ्तों से सिद्धू और पंजाब कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

धर्मेंद्र प्रधान ने ONGC, OIL को चेताया, उत्पादन शुरू करें, नहीं तो छोड़ दें

सिद्धू का कहना है कि गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कारगर कदम भी नहीं उठाए गए। पंजाब में कांग्रेस की कलह दूर करने के प्रयास के तहत राहुल गांधी ने हाल के दिनों में पार्टी के कई नेताओं के साथ मंथन किया था। पार्टी की तीन सदस्यीय समिति ने भी 100 से अधिक नेताओं और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ मंत्रणा की थी।

राम मंदिर जमीन खरीद प्रकरण: चंपत राय समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे AAP सांसद

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments