दिल्ली में गर्मी का सितम, एक दशक में सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार, जानें कब होगी बारिश
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली में मंगलवार का दिन इस सीजन का ही नहीं बल्कि एक दशक में सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। तापमान 43डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। यही नहीं पूरे दिन लूं चली जो कि इस सीजन की पहली लू रही।
इससे पहले 11 जून 2019 को दिल्ली में सबसे अधिक गर्मी रही थी और पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा था। जबकि साल 2012 में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
धर्मेंद्र प्रधान ने ONGC, OIL को चेताया, उत्पादन शुरू करें, नहीं तो छोड़ दें
इस स्थिति की जाती हैमें लू चलनेकी घोषणा मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक मैदानी इलाकों में जब पारा 40 से अधिक हो और सामान्य से साढे चारडिग्री सेल्सियस से अधिक होता है इस स्थिति में लू चलनेकी घोषणा की जाती है।
मंगलवार को भी राजधानी में दिन भर लूदर्ज की गई। उन्होंने बताया कि यह सीजन यानी जून माह की पहली और वर्ष की दूसरी बार लूं चली है। क्योंकि इससे पहले 29 मार्च को 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने पर लू दर्ज की गई थी।
कांग्रेस बोली- प्रवासी मजदूरों के मामले में पीएम को मांगनी चाहिए माफी
2-3 जुलाई तकहल्की बारिश होने की संभावना अगले 24 घंटों में भी दिल्ली में लू के थपेड़े झेलने होंगे। 2-3 जुलाई तकहल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकिमानसून के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। प्रादेशिक मौसमविभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 43डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment