रिटायर हुए एसएन श्रीवास्तव, किसान विरोध पर बोले- दिल्ली पुलिस ने उकसावे के बाद भी दिखाया संयम

रिटायर हुए एसएन श्रीवास्तव, किसान विरोध पर बोले- दिल्ली पुलिस ने उकसावे के बाद भी दिखाया संयम

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।निवर्तमान दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कार्यालय में अंतिम दिन किंग्सवे कैंप में परेड का निरीक्षण किया। आज वो सेवानिवृत्त हुए हैं।दिल्ली के 22वें पुलिस कमिश्नर रहे एस एन श्रीवास्तव ने कहा किहम सभी अस्थायी हैं, हम अपने योगदान के बाद आते हैं और जाते हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस स्थायी है। येदिल्ली के लोगों को सुरक्षा और कानून औरव्यवस्था प्रदान कर रही है।

किसानों के विरोध पर निवर्तमान दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कहा किहमने जो किया उसका अच्छा परिणाम मिला। मैंने अपने पुलिसकर्मियों से उकसावे का सामना करने के बावजूद संयम बरतने को कहा। उन्हें (पुलिसकर्मियों को) लाल किले पर 15 फीट से कूदना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी भी संयम का रास्ता नहीं छोड़ा।

बड़ा बदलाव: बालाजी श्रीवास्तव को मिली दिल्ली पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी, आज संभालेंगे पदभार

बालाजी श्रीवास्तव संभालेंगेदिल्ली पुलिस के कमिश्नर का पदभार दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त विजिलेंस के पद पर तैनातबालाजी श्रीवास्तव दिल्ली पुलिस के कमिश्नर की जिम्मेदारी संभालेंगे। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में उन्हें दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वह आज बुधवार को कार्यभार संभालेंगे।

यूटी कैडर 1988 बैच के आईपीएस बालाजी श्रीवास्तव दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त आर्थिक अपराध शाखा रहे और उन्होंने इंटेलिजेंस व स्पेशल सेल की जिम्मेदारी भी संभाली। डीजीपी मिजोरम औरफिर डीसीपी पुदुचेरी के पद पर भी उनकी तैनाती रही।

धर्मेंद्र प्रधान ने ONGC, OIL को चेताया, उत्पादन शुरू करें, नहीं तो छोड़ दें

प्रारंभ में एसएनश्रीवास्तव को भी मिला थाअतिरिक्त कार्यभार प्रारंभ में एसएनश्रीवास्तव को भी दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। बाद में उनको फुल चार्ज दिया गया था। बालाजी श्रीवास्तव दूसरे अधिकारी है जिनको दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments