सत्येंद्र जैन ने किया साफ- दिल्ली में डेल्टा प्लस स्वरूप का अब तक कोई केस नहीं 

सत्येंद्र जैन ने किया साफ- दिल्ली में डेल्टा प्लस स्वरूप का अब तक कोई केस नहीं 

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/टीमडिजिटल।दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के डेल्टा प्लस स्वरूप का अब तक कोई मामला नहीं आया है। उन्होंने कहा कि इससे निपटने की विशेष व्यवस्था को लेकर केंद्र की तरफ से अब तक कोई बातचीत नहीं की गयी है।

महंगाई की मार : गुजरात के सहकारी संघ अमूल ने दूध की कीमतों में किया इजाफा

उन्होंने बताया कि जीनोम सिक्वेंसिंग प्रयोगशाला में कोरोना वायरस के स्वरूपों का पता लगाया जाता है, जो एक सप्ताह के भीतर लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में शुरू हो जायेगा। उन्होंने बताया कि ऐसी ही एक प्रयोगशाला यकृत एवं पित्त विज्ञान संस्थान (आईएलबीएस) में बनायी जा रही है।

धर्मेंद्र प्रधान ने ONGC, OIL को चेताया, उत्पादन शुरू करें, नहीं तो छोड़ दें

जैन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘कोरोना वायरस के कई स्वरूप हैं लेकिन इनसे बचने के लिए आपके पास सिर्फ दो तरीके हैं - टीका लगवाएं और मास्क का इस्तेमाल करें। केंद्र की तरफ से डेल्टा प्लस स्वरूप की विशेष तैयारियों को लेकर अब तक कोई बातचीत नहीं हुई है। साथ ही दिल्ली में इस स्वरूप का अब तक कोई मामला भी नहीं आया है।’’

बंगाल हिंसा पर NHRC की समिति ने कलकत्ता हाई कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार संभावित तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर रोजाना 37000 मामलों के हिसाब से अस्पतालों में बेड बढ़ाने पर काम कर रही है। दिल्ली सरकार 29.77 मीट्रिक टन क्षमता वाले 32 प्रेशर सिं्वग एडजॉप्र्शन (पीएसए) ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट की पहले ही स्थापना कर चुकी है और 171 मीट्रिक टन क्षमता वाले तीन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन भंडार टैंक को भी लगाया गया है।

राम मंदिर जमीन खरीद प्रकरण: चंपत राय समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे AAP सांसद

जैन ने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस की स्थिति नियंत्रण में है लेकिन उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस के दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘जनवरी और फरवरी में भी मामले घटे थे और लोगों ने ढिलाई शुरू कर दी थी। पिछले एक-डेढ़ साल का अनुभव दिखाता है कि प्रत्येक व्यक्ति को हर वक्त सतर्क रहना होगा।’’



from Navodayatimes News

Comments