ब्लूटूथ डिवाइस फटने से कुंभ मेले के सहायक लेखाकार की मौत
Navodaya TimesKhabre
हरिद्वार/ब्यूरो। ब्लूटूथ की डिवाइस फटने से कुंभ मेला हरिद्वार में सहायक लेखाकार पद पर तैनात रहे संजय शर्मा की मौत हो गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मूल रूप से उद्यान विभाग के कर्मचारी संजय शर्मा कुंभ मेले में सहायक लेखाकार पद पर काम कर रहे थे। रविवार देर रात वह रोशनाबाद स्थित अपने आवास पर हेड ब्लूटूथ लगाकर काम कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक डिवाइस में तेज धमाका हुआ। परिजन उनके कमरे में पहुंचे तो घायल पड़े थे। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सिडकुल थाना प्रभारी लखपत बुटोला का कहना है कि परिजनों ने ब्लूटूथ डिवाइस फटने की की सूचना दी है। वहीं चिकित्सकों ने मौत की वजह ब्रेन हेमरेज होने की आशंका जताई है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment