केंद्रीय मंत्रिमंडल के साथ कल बैठक करेंगे पीएम मोदी, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केंद्रीय मंत्री परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बैठक में कोविड संबंधी हालात पर चर्चा होने की संभावना है और कुछ मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा भी की जा सकती है। सूत्रों ने बताया कि यह बैठक बुधवार शाम को डिजिटल तरीके से होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में सड़क एवं परिवहन मंत्रालय, नागर विमानन मंत्रालय और दूरसंचार मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा की जा सकती है। इसमें कोविड-19 संबंधी हालात पर विस्तृत चर्चा भी हो सकती है।
भारत के गलत नक्शे के मामले UP में ट्विटर पर कार्रवाई, दो अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विशेष महत्व रखता हैमंत्री परिषद की बैठक इससे करीब एक हफ्ते पहले प्रधानमंत्री ने मंत्रियों एवं राज्य मंत्रियों के विभिन्न समूहों के साथ बैठकें की थीं और उनके मंत्रालयों के प्रदर्शन की समीक्षा की थी। ये बैठकें प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक आवास पर हुई थीं और ज्यादातर बैठकों में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा उपस्थित रहे थे। सियासी पर्यवेक्षकों और भाजपा के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि मंत्री परिषद की बैठकों का ऐसे समय में होना विशेष महत्व रखता है जब राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की अटकलें चल रही हैं।
धनखड़ ने जैन हवाला मामले के आरोप पत्र में अपना नाम होने संबंधी ममता के दावे को खारिज किया
एक दिन में कोविड-19 के 37,566 नए मामले बता दें कि भारत में एक दिन में कोविड-19 के 37,566 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,03,16,897 हो गई। देश में 102 दिन बाद, महामारी के 40 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। वहीं, लगातार दूसरे दिन संक्रमण से मौत के एक हजार से कम मामले सामने आए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 907 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,97,637 हो गई। पिछले 77 दिन में संक्रमण से मौत के ये सबसे कम मामले सामने आए हैं।
जम्मू में भाजपा कार्यकारी समिति की बैठक, जल्द विस चुनाव कराने की मांग
सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ें मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह सात बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 32.90 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 5,52,659 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.82 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 96.87 प्रतिशत हो गई है।
पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 20,335 की कमी आई है। अभी तक कुल 40,81,39,287 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 17,68,008 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।
यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...
-
अखिलेश यादव का दावा- यूपी के अगले विधानसभा चुनाव में 350 सीट जीतेगी सपा
-
12 से 18 साल की उम्र के बच्चों के लिए जल्द आ सकते हैं ये कोरोना के ये 3 टीके
-
राहुल गांधी बोले- बड़े संकट में मोदी सरकार की नीतियां विफल नजर आती हैं
-
पंजाब कांग्रेस को लेकर सिद्धू दिल्ली में राहुल, प्रियंका गांधी से करेंगे मुलाकात
-
ममता बनर्जी का आरोप- बंगाल के राज्यपाल धनखड़ भ्रष्ट हैं, हटाया जाना चाहिए
-
मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा- पौने दो लाख करोड़ रुपये का विनिवेश लक्ष्य पटरी पर
-
विपक्ष की आलोचनाओं के बीच नड्डा बोले-गैर राजनीतिक मंच रहा है ‘मन की बात’
-
फिर महंगा हुआ वाहन ईंधन, अब बिहार में भी पेट्रोल 100 रु प्रति लीटर के पार
-
भारत-चीन के सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया में गतिरोध के बीच राजनाथ का लद्दाख दौरा
-
जम्मू कश्मीर के एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन से हमला! हाई अलर्ट पर ये तीन एयरबेस
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment