बेटी आलिया ने अपनी पहली कमाई से Anurag Kashyap को दिया ट्रीट, गुलशन देवैया ने लिए मजे

बेटी आलिया ने अपनी पहली कमाई से Anurag Kashyap को दिया ट्रीट, गुलशन देवैया ने लिए मजे

Navodaya Times

Filmi Duniya

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर अनुराग कश्यप (anurag kashyap) की बेटी आलिया कश्यप (aaliyah kashyap) भी अपने पापा की तरह खबरों में बनी रहती हैं। वहीं अपने पिता संग आलिया की बॉन्डिंग काफी शानदार है। दोनों सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं।

अनुराग कश्यप की बेटी ने पूछा - 'मैं प्रेग्नेंट हो गई तो क्या करेंगे?' मिला यह जवाब

वहीं हाल ही में दोनों लंच करने कहीं बाहर गए थे जहां आलिया ने अपनी पहली कमाई से पापा को ट्रीट दी। ऐसे में अनुराग ने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया (social media) पर शेयर किया है जहां वह बेहद भावुक नजर आएं।इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुराग ने लिखा एक लंबा कैप्शन भी लिख।

डायरेक्टर लिखते हैं कि 'तो एक लंबी सुबह के बाद मेरी बेटी आलिया मुझे लंच के लिए बाहर लेकर गई। इसीके साथ उसने अपनी पहली कमाई से रेस्टोरेंट का बिल भी खुद पे किया। ये पहली बार था तो मेरे लिए इसका रिकॉर्ड रखना बेहद जरूरी था।' बता दें कि अनुराग का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जहां आलिया पेमेंट करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं फैंस से लेकर सेलेब्स, कई सारे लोग अनुराग के इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। वहीं गुलशन देवैया ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'मैं बता रहा हूं ये बहुत जल्द तुम्हारी फिल्मोंको भी प्रोड्यूस करने लगेगी।'

बता दें कि अनुराग अपनी बेटी आलिया कश्यप के लिए पिता और मां दोनों का रोल निभाते आ रहे हैं। दरअसल, साल 2009 में अपनी पत्नी आरती बजाज से तलाक के बाद अनुराग अकेले ही आलिया की परवरिश कर रहे हैं।



from Navodayatimes News

Comments