कोविड नियम उल्लंघन पर लक्ष्मी नगर और आस-पास के बाजारों को 5 जुलाई तक बंद करने के आदेश
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण अब काबू में आ गया है, लेकिन इसके बाद भी प्रशासन अब किसी भी प्रकार की ढिलाई करने के पक्ष में नहीं है। कोरोना की दूसरी लहर का दंश झेल चुकी दिल्ली में कोविड निमयों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। कोविड नियमों के उल्लंघन पर लोगों के धड़ल्ले से चालान काटे जा रहे हैं तो वहीं बाजारों को भी नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।
इसीक्रम में लक्ष्मी नगर मुख्य बाजार और आसपास के बाजार जैसे मंगल बाजार, विजय चौक, सुभाष चौक, जगतराम पार्क, गुरु रामदास नगर को 5 जुलाई की रात 10 बजे तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। ये आदेशपूर्वी दिल्लीजिला मजिस्ट्रेट ने दिए हैं। दरअसल इन बाजारों में कोरोना नियमों का उचित रूप से पालन नहीं किया जा रहा था, जिसके बाद प्रशासन ने सख्ताई करते हुए इन बाजारों को बंद करने का आदेश दिया है।
दिल्ली: द्वारका में DDA की निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट टूटने से 3 मजदूरों की मौत
किसी तरह की ढील देने के पक्ष में नहीं प्रशासन कोरोना की संभावित तीसरीलहर और डेल्टा प्लस वैरीएंट को देखते हुए हाल ही मेंमुख्य सचिव विजय देव ने इस बारे में आदेश दिए हैं। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों से कहा है कि अभी किसी तरह की लापरवाही ना की जाए।
दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 0.15फीसदीपर आ चुकी है। कोरोना के प्रति दिन आने वाले मरीज भी एक सौ से नीचे आ चुके हैं। मगर कोरोना बचाव को लेकर प्रशासन अभी किसी तरह की ढील देने के पक्ष में नहीं है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जिस तरह से दिल्ली में लोग प्रभावित हुए हैं और लोगों की मौत हुई है इसे देखते हुए प्रशासन हर मामले में सख्ती जारी रखने के पक्ष में है।
दिल्ली: गैस सिलिंडर ब्लास्ट होने से लगी भीषण आग में 4 की मौत, एक घायल
चालान काटने की प्रक्रिया रहेगी जारी इसमें मुख्य रूप से नियमों का पालन कराने के लिए चालान काटने की प्रक्रिया जारी रखी जाएगी। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोरोना का संक्रमण कम जरूर हुआ है मगर कोरोना अभी गया नहीं है।इसीलिए कोरोना बचाव के लिए सभी प्रयास जारी रहेंगे। कोरोना नियमों को लेकर सख्ती की बात करें तो राजधानी में अनलॉक प्रक्रिया के 3 सप्ताह में यानी 31 मई से 20 जून तक 87 हजार 258 से अधिक लोगों के बचाव के नियमों का पालन ना करने पर चालान काटा गया है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment