दिल्ली: स्कूल से बाहर रहने वाले बच्चों का 28 जुलाई तक होगा सर्वेक्षण
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/टीम डिजिटल।दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाली समग्र शिक्षा शाखा दिल्ली में स्कूल से बाहर रहने वाले बच्चों का सर्वेक्षण करा रही है। यह सर्वेक्षण 28 जून से शुरू हो चुका है जोकि 28 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे पहले दिल्ली में रहने वाले लोगों का सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2018 नवम्बर से लेकर 2019 नवम्बर तक किया गया था। जिसमें स्कूल से बाहर रहने वाले बच्चों की जानकारी भी एकत्र की गई थी।
समग्र शिक्षा के अंतर्गत दिल्ली में स्कूल से बाहर रहने वाले बच्चों को स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से उनके पास स्थित स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए एक प्रक्रिया का पालन किया जाता है।
इस बार भी 10वीं-12वीं के लिए 30 फीसदी सिलेबस में कटौती कर सकता है CBSE
आगामी एक महीने के सर्वेक्षण में बनेंगे बच्चों के दो समूह आगामी एक महीने में जो सर्वेक्षण होगा उसमें 6 वर्ष से 12 (8-14) वर्ष तक के बच्चों व 13 से 17(15-19) वर्ष तक के बच्चों के दो समूह बनाए जाएंगे। जो 2018-19 का सर्वेक्षण है उसके अनुसार दिल्ली के 13 जिलों में 2 लाख 8 हजार 82 ऐेसे बच्चों की पहचान की गई थी जो स्कूल से बाहर थे।
DU छात्रों के लिए अच्छी खबर- अब ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे कॉन्फिडेंशल रिजल्ट
सर्वे के लिए कुल 243 टीमों का गठन कोरोना महामारी के कारण कई परिवार दिल्ली से वापस अपने घरों को चले गए। इसलिए यह संख्या कम हो गई है। लेकिन कितनी है इसका पता लगाने और इन बच्चों को स्कूल में दाखिल कराने के लिए समग्र शिक्षा ने हर जिले से इस सर्वे के लिए एक डीयूआरसीसी की तैनाती की है। इस सर्वे के लिए कुल 243 टीमों का गठन किया गया है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment