UP: अलीगढ़ में जहरीली शराब का कहर जारी, अब तक 51 लोगों की हुई मौत

UP: अलीगढ़ में जहरीली शराब का कहर जारी, अब तक 51 लोगों की हुई मौत

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जहरीली शराब से अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। जहरीली शराब का कहर लगातार जारी है, दूसरे दिन शराब के सेवन से 19 लोगों ने अस्पतालों और गांवों में दम तोड़ दिया। वहीं प्रशासन ने केवल 25 मौत की पुष्टि की है। इस जहरीली शराब के करोबारी और 50-50 हजार के इनामी फरार चल रहे हैं। का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। इस मामले में मुख्य आरोपी की पत्नी समेत छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एसएसपी ने एसओ लोधा अभय कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया।

कोरोना में अनाथ हुए बच्चों के लिए CM नीतीश का ऐलान- 18 साल की उम्र तक हर महीने देगी 15 हजार

प्रियंका का योगी सरकार पर निशाना इस मामले पर अब राजनीति भी तेज हो गई है। इस क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस घटना को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'उत्तर प्रदेश सरकार के जंगलराज में पहले अपराध होता है फिर अपराध पर पर्दा डाला जाता है और अपराधियों को बचाया जाता है। जहरीली शराब से अलीगढ़ में 51 मौतें हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन अभी 25 मौतें ही बता रहा है।'

हिंदी पत्रकारिता दिवस: CM योगी का कोरोना से जान गंवाने वाले पत्रकारों के लिए बड़ा ऐलान

जानलेवा बनता जा रहा सरकार का दिखावटीपन- प्रियंका इससे पहले शनिवार को प्रियंका गांधी ने लिखा था, 'उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के नाम पर जंगलराज और कार्रवाई का दिखावटीपन लोगों के लिए जानलेवा बनता जा रहा है। साल भर में यूपी में जहरीली शराब से लगभग 100 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। हर बार एक्शन लेने का नाटक किया जाता है लेकिन कुछ दिनों बाद ही दूसरी घटना घट जाती है।'

उन्होंने आगे लिखा, 'अक्सर देखा गया है कि ऐसी घटनाओं में सत्ता संरक्षित लोग शामिल होते हैं। खबरों के अनुसार अलीगढ़ की घटना में भी एक दोषी व्यक्ति का भाजपा कनेक्शन बताया जा रहा है और ये शराब के सरकारी ठेके थे।' कांग्रेस महासचिव ने कहा, 'सवाल ये है कि कब उत्तर प्रदेश सरकार दिखावटीपन से ऊपर उठकर मौतों का सैलाब खड़ी करने वाली जहरीली शराब और उसके माफियाओं पर नियंत्रण लगा पाएगी?'

MP: Unlock की नई गाइडलाइंस जारी, रोज रहेगा नाइट कर्फ्यू, जानें क्या रहेगा छुट

एडीएम प्रशासन कर रहीजांच बता दें कि फिलहाल जहरीली शराब कांड की मजिस्ट्रियल जांच शुरूकर दी गई है, एडीएम प्रशासन इसकीजांच कर रही है, उन्होंने बताया कि शराब कांड के मामले में निलंबित हुए जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा, सीओ गभाना कर्मवारी सिंह, खैर एसडीएम अंजनि कुमार, एसडीएम कोल रंजीत सिंह, सीओ खैर शिवप्रताप सिंह, सीओ सिविल लाइन विशाल चौधरी, इंस्पेक्टर खैर प्रवेश कुमार, इंस्पेक्टर लोधा अभय शर्मा, इंस्पेक्टर जवां चंचल सिरोही को नोटिस जारी किया गया है।

यहां पढ़े कोरोना से जुड़ी खबरें...



from Navodayatimes News

Comments