UP: अलीगढ़ में जहरीली शराब से 25 मौतों की पुष्टि, इनामी मुख्य अभियुक्त समेत कुल 17 गिरफ्तार

UP: अलीगढ़ में जहरीली शराब से 25 मौतों की पुष्टि, इनामी मुख्य अभियुक्त समेत कुल 17 गिरफ्तार

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में पिछले रविवार को जहरीली शराब पीने से मरने वालों की तादाद अधिकारिक तौर पर बढ़कर 25 हो गई। वहीं दूसरी ओर दावा किया जा रहा है कि जहरीली शराब से अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले में पुलिस ने 12 में से अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शराब के अवैध कारोबार करने वाले 6 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया हैं।

इस पूरे मामले में पुलिस ने एक प्रमुख अभियुक्त विपिन यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इसके साथ ही इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए लोग अनिल चौधरी, उसका करीबी सहयोगी विपिन यादव, नरेंद्र, अजय सिंह, गंगा सहाय, कपिल शर्मा, उसकी पत्नी रेनू शर्मा, विवेक कुमार, सोनू शर्मा, नीरज शर्मा और अजय चौधरी हैं।

योगी सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को लेकर जारी की नई गाइडलाइंस

मरने वाले लोगों के परिवार कोपांच-पांच लाखकी अनुग्रह पूरी घटना का मजिस्ट्रेट जांच किया जा रहा हैं और पांच आबकारी कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा लोधा थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा को भी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद अब मामले की जांच अपर जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी द्वारा की जाएगी। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने कहा है कि प्रशासन दोषियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम लगा सकता है। वहीं इस घटना में मरने वाले लोगों के परिवार को जिलाधिकारी ने पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है।

AAP ने लगाए वैक्सीन घोटाले के आरोप, निशाने पर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या

प्रियंका का योगी सरकार पर निशाना बता दें कि इस मामले पर अब राजनीति भी तेज हो गई है। इस क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस घटना को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, उत्तर प्रदेश सरकार के जंगलराज में पहले अपराध होता है फिर अपराध पर पर्दा डाला जाता है और अपराधियों को बचाया जाता है। जहरीली शराब से अलीगढ़ में 51 मौतें हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन अभी 25 मौतें ही बता रहा है।

कांग्रेस को नहीं रास आए मोदी सरकार के सात साल, बताया - देश के लिए हानिकारक

जानलेवा बनता जा रहा सरकार का दिखावटीपन- प्रियंका इससे पहले शनिवार को प्रियंका गांधी ने लिखा था, 'उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के नाम पर जंगलराज और कार्रवाई का दिखावटीपन लोगों के लिए जानलेवा बनता जा रहा है। साल भर में यूपी में जहरीली शराब से लगभग 100 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। हर बार एक्शन लेने का नाटक किया जाता है लेकिन कुछ दिनों बाद ही दूसरी घटना घट जाती है।'

उन्होंने आगे लिखा, 'अक्सर देखा गया है कि ऐसी घटनाओं में सत्ता संरक्षित लोग शामिल होते हैं। खबरों के अनुसार अलीगढ़ की घटना में भी एक दोषी व्यक्ति का भाजपा कनेक्शन बताया जा रहा है और ये शराब के सरकारी ठेके थे।' कांग्रेस महासचिव ने कहा, 'सवाल ये है कि कब उत्तर प्रदेश सरकार दिखावटीपन से ऊपर उठकर मौतों का सैलाब खड़ी करने वाली जहरीली शराब और उसके माफियाओं पर नियंत्रण लगा पाएगी?'

यहां पढ़े कोरोना से जुड़ी खबरें...



from Navodayatimes News

Comments