Sushant Case: सिद्धार्थ पिठानी के बाद अब सुशांत के नौकरों पर कस रहा NCB का शिकंजा, समन जारी

Sushant Case: सिद्धार्थ पिठानी के बाद अब सुशांत के नौकरों पर कस रहा NCB का शिकंजा, समन जारी

Navodaya Times

Filmi Duniya

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को करीबन एक साल पूरे होने वाले हैं लेकिन उनकी मौत की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है। जहां एक तरफ सीबीआई अपनी जांच में जुटी हुई है, वहीं दूसरी तरफ एनसीबी भी इस मामले में लगातार अपनी कार्रवाई कर रही है।

हाल ही में सुशांत के खास दोस्त और फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया था, वहीं अब इस मामले को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां, सूत्रों के मुताबिक, एनसीबी ने सुशांत के नौकर नीरज और केशव को पूछताछ के लिए समन भेजा है।

नीरज ने सुशांत द्वारा ड्रग लिए जाने की कही थी बात सुशांत की मौत के बाद उनकी नौकर नीरज ने सबसे पहले अपने बयान में ये बात कही थी कि सुशांत गांजा आदि का सेवन करते थे। जहां एक तरफ सिद्धार्थ पिठानी को एनसीबी ने पांच दिन की न्यायिक हिरासत में ले लिया है, वहीं अब सुशांत के पूर्व नौकर नीरज और केशव से भी एनसीबी पूछताछ करने वाली है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments