जब जजों को नहीं पसंद आया था Rahul Vaidya का गाना, सोनू निगम ने कहा- ''बदतर होते जा रहे’

जब जजों को नहीं पसंद आया था Rahul Vaidya का गाना, सोनू निगम ने कहा- ''बदतर होते जा रहे’

Navodaya Times

Filmi Duniya

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।बिग बॉस सीजन 14 के रनरअप राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) इन दिनों केप टाउन में 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi 11) की शूटिंग में व्यस्थ हैं।इसी बीच सालों पुराना उनका एक वीडियो सोशल मीडिय (Social media)पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि यह वीडियो 'इंडियन आइडल सीजन 1' (indian idol 1) के दौरान का है जहां राहुल वैद्य ने बतौर कंटेस्टेंट शो में हिस्सा लिया था।

Omg! राहुल-दिशा की शादी का VIDEO आया सामने, अली-जैस्मिन भी आए नजर

जब जजों को नहीं पसंद आया था Rahul Vaidya का गाना इस थ्रोबैक वीडियो में राहुल फिल्म ‘कल हो ना हो’ का गाना ‘प्रिटी वूमेन’ गाते हुए नजर आ रहे हैं जो कि जजों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है। बता दें कि उस दौरान अनु मलिक, सोनू निगम और फराह खान जज थे।

वहीं सोनू निगम ने भी राहुल केपरफॉर्मेंस की जमकर आलोचना की और उनसे कहाकि ‘आप हर परफॉर्मेंस के साथ बद से बदतर होते जा रहे हैं। जो आपने सबसे पहले गाया था, वो आपने इतना अच्छा गाया था कि अनु जी ने आपसे कहा था “तू आगे आ रे।“ याद है ना? और मैंने कहा था कि आप शायद जो लास्ट के तीन बचेंगे, उसमें आप आएंगे। उसके बाद जब आपने गाया तो आपने उसी गाने को थोड़ा खराब गाया। उसके बाद जो आपने कल गाया वो भी इतना अच्छा नहीं गाया। आज आपने बहुत ही खराब गाया है।‘

राहुल वैद्य ने Khatron Ke Khiladi के लिए ठुकराया इस बड़े शो का ऑफर

राहुल वैद्य-दिशा परमार कीशादी की तस्वीरें हुईं वायरल राहुल वैद्य इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि सिंगर ने अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार (Disha Parmar) के साथ शादी रचा ली जिसके बादउनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया (social media) पर खूब वायरल हुईं। वहीं इसके बाद दोनों के शादी का एक वीडियो भी सामने आया जो खूब चर्चा में रहा।लेकिन हम आपको सच्चाई बता दें कि ये तस्वीरें और वीडियोज उनके एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान की थी जहांदोनोंदोनों दूल्हा-दुल्हन बने दिखाई दिए।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments