Petrol-Diesel Price: फिर बढ़े ईंधन के दाम, कई शहरों में 100 रुपये के पार पेट्रोल, जानें आज के दाम
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। देश में कोरोना के मामले अब धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। ऐसे में कई राज्य में अब अनलॉक शुरू हो रहा है। इससे अर्थव्यवस्था फिर से जोरो पर होगा औरइस कारणइन दिनों कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। ऐसे में घरेलू बाजार में देखें तो आज यहां सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़ाए। आज डीजल की कीमत में जहां 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई, वहीं पेट्रोल के दाम भी हर लीटर पर 29 पैसे बढ़े हैं।
बता दें कि सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 94.23 रुपये प्रति लीटर पर चला गया और डीजल भी 85.15 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें मुंबई में 100.47 रुपये और 92.45 रुपये प्रति लीटर है, भोपाल में 102.34 रुपये और 93.37 रुपये प्रति लीटर है और कोलकाता में 94.25 रुपये और 87.74 रुपये प्रति लीटर है।'
योगी सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को लेकर जारी की नई गाइडलाइंस
इन क्षेत्रो में कीमत 100 के पार इसके अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक है और मुंबई, जयपुर, श्री गंगानगर और भोपाल में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार चला गया। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 100.44 रुपये जबकि डीजल 93.66 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।वहीं हनुमानगढ़ में 104.24, बीकानेर में 102.96 रुपये प्रति लीटर है।
वहीं एक दिन पहले रविवार को घरेलू बाजार में तेल कंपनियों ने दोनों ही ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी या कटौती नहीं की थी। जिससे घरेलू बाजार में भाव स्थिर रहे। जबकि शनिवार को पेट्रोल में 26 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 28 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था।
AAP ने लगाए वैक्सीन घोटाले के आरोप, निशाने पर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या
13वीं बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े बता दें कि देश भर में कोरोना वायरस और ब्लैक फंगस महामारी के बीच महंगाई की मार जारी है। 4 मई के बाद से लगातार 13वीं बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद बुधवार को राहत देखने को मिली है। आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 23 पैसे और डीजल की कीमत 25 पैसे बढ़े थे। बुधवार को वृद्धि नहीं होने के कारण दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 93.44 रुपए और एक लीटर डीजल की कीमत 84.32 रुपए प्रति लीटर है।
वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 99.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91.57 रुपये प्रति लीटर है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों में पेट्रोल की कीमतें पहले ही 100 रुपये को पार कर चुकी थीं और ताजा बढ़ोतरी के साथ मुंबई में भी इस स्तर के बेहद करीब आ चुका है।
यहां पढ़े कोरोना से जुड़ी खबरें...
-
कंट्रोल में हो रहा कोरोना, 24 घंटे में आए 1.65 लाख से ज्यादा नए केस
-
संघ कार्यकर्ता की कोरोना से मौत, अमेठी में स्मृति ईरानी ने की प्रभावित परिवारों से मुलाकात
-
कोर्ट से Twitter को आईटी नियमों का पालन करने, शिकायत निवारण पर दिया निर्देश
-
कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान
-
दिल्ली में बढ़ा Corona कर्फ्यू, अब 7 जून तक जारी रहेगी पाबंदियां
-
उत्तराखंड में घटने लगी कोरोना संक्रमितों की संख्या, 58 की मौत
-
तीसरी लहर में दिल्ली हर दिन 45 हजार कोरोना केस के लिए रहे तैयार, पढ़ें IIT Delhi की ये रिपोर्ट
-
दिल्ली में बिना राशन कार्ड वालों को भी मिलेगा राशन, सरकार ने काम तुरंत शुरू करने के दिए निर्देश
-
दिल्ली: कोरोना से ठीक हुए बच्चों में मल्टी ऑर्गन इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम, चाचा नेहरू अस्पताल में 7 केस
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment