करण जौहर- शाहरुख के बाद अब इस डायरेक्टर ने Kartik को किया अपनी फिल्म से बाहर
Navodaya TimesFilmi Duniya
नई दिल्ली/टीम डिजिटल।बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (kartik aaryan) का करियर ग्राफ इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बीते दिनों खबर आई कि करण जौहर (karan johar) की आगामी फिल्म 'दोस्ताना 2' (dostana 2) से कार्तिक को बाहर कर दिया गया है, जिसके बाद उन्हेंशाहरुख खान (shahrukh khan) की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट (Red Chillies Entertainment) की फिल्म से भी बाहर का रास्तादिखा दियागया।
शाहरुख के बैनर रेड चिलीज की फिल्म भी गई कार्तिक के हाथ से, वापस किया साइनिंग अमाउंट
आनंद एल राय ने अपनी फिल्म में कार्तिक आर्यन को किया रिप्लेस इसी बीच एक्टर को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुनकर उनके फैंस हैरान परेशान रह जाएंगे।बताया जा रहा है कि कार्तिक को आनंद एल राय (Anand L Rai) की फिल्म से भी निकाल दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, राय बहुत जल्द कार्तिक को लेकर एक फिल्म बनाने वाले थे जिसे लेकर दोनों ने बीच बातचीत चल रही थी। कार्तिक ने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ ली थी और नरेशन चल रहा था। गैंगस्टर पर आधारित इस फिल्म का डायरेक्शन राय और उनकेअसिस्टेंट आर्यन करने वाले थे।
लेकिन फिल्म साइन करने से पहले खबरें आने लगीं कि राय ने बिता बताए एक्टर को फिल्म के बाहर कर दिया है। खबरें हैं कार्तिक को बहुत पहले ही फिल्म के आउट कर दिया गया था जिसकी जानकारी एक्टर को नहीं थी। वहीं अबकार्तिक को रिप्लेस करके फिल्म मेंआयुष्मान खुराना को कास्ट करने की प्लानिंग चल रही है। बता दें कि धर्मा प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें अनप्रोफेशनल और स्क्रिप्ट में दखलंदाजीका आरोप लगाते हुए फिल्म से बाहर किया है।
कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर नतमस्तक होकर मांगी लोगों के लिए दुआएं
इनफिल्मोंमें आएंगे नजर कार्तिक जल्दकियारा आडवाणी के साथ अनीस बज्मी की हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया 2' में नजर आएंगे।साथ ही वह रोहित धवन की फिल्म भीसाइनकर चुके हैं। इसके अलावावह रोनी स्क्रूवाला कीफिल्म 'धमाका' में भी धमाल मचाएंगे।जल्द ही यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment