Coronavirus: देश में धीमी पड़ी कोरोना की लहर, पिछले 24 घंटे में 1,52,734 नए मामले, 3,128 मौतें

Coronavirus: देश में धीमी पड़ी कोरोना की लहर, पिछले 24 घंटे में 1,52,734 नए मामले, 3,128 मौतें

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की पीक कमजोर पड़ने लगी है। इससे दैनिक संक्रमित मामले में कमी देखा जा रहा हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय कीरिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 1,52,734 नए मामले दर्ज हुए, जबकि 3,128 लोगों की मौतें हुई हैं। राहत की बात है कि 2,38,022 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,80,47,534 हो गई है। वहीं इस खतरनाक वायरस ने अबतक 3,29,100 लोगों की जान ले ली। जबकि कुल 2,56,92,342 लोग डिस्चार्ज हो गए हैं। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 20,26,092 है।

देश में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है जहां पिछले 24 घंटों में 18,600 नए मामले सामने आए हैं वहीं 402 लोगों की जान चली गई और 22,532 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। इसी के साथ कुल मामलों की संख्या राज्य में 57,31,815 है वहीं मरने वालों की संख्या 94,844 है। और 53,62,370 लोग अब तक ठीक हुए हैं। जबकि अब भी सक्रिय मामले 2,71,801 है।

नदी में बहते कोरोना मरीजों के शवों पर बोले महाराष्ट्र के मंत्री- भारत के लिए शर्म का विषय

रविवार को1 लाख 65 हजार 553 नए मामले बता दें कि देश भर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का असर अब कम होता हुआ नजर आ रहा है। यहां रविवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में रविवार को कोरोना के 1 लाख 65 हजार 553 नए मामले सामने आए, जो 46 दिनों में संक्रमण के सबसे कम मामले हैं। इसके साथ ही देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,78,94,800 हो गई है। वहीं 3 हजार 460 लोगों ने संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवाई है। भारत में कुल मृतक संख्या बढ़कर 3,25,972 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटे में 2,76,309 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं।

कन्हैया कुमार ने मोदी सरकार के 7 साल होने पर किया कटाक्ष

दैनिक संक्रमण दर गिरकर 8.02 प्रतिशत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर गिरकर 8.02 प्रतिशत रह गई जो लगातार पांचवें दिन 10 प्रतिशत से कम है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 9.36 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में भी कमी आई है और अभी 21,14,508 लोगों का कोरोना संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 7.58 प्रतिशत है। जबकि कोरोना से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर सुधरकर 91.25 प्रतिशत हो गई है।

यहां पढ़े कोरोना से जुड़ी खबरें...



from Navodayatimes News

Comments