कोरोना में अनाथ हुए बच्चों के लिए CM नीतीश का ऐलान- 18 साल की उम्र तक हर महीने देगी 1500
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। देशमें कोरोना महामारी की दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे मेंइस महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ाऐलान कियाहै। बिहार सरकार ने कोरोना के दौरान अनाथ हुए बच्चों को हर महीने 1500 रुपये देने का फैसला किया है। इसकी जानकारी खुद राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट करदी है।
'मन की बात' में बोले PM मोदी, देश ने पूरे हौसले के साथ लड़ी कोरोना से जंग
बिहार सरकार का ऐलान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमारने ट्वीट कर लिखा, 'वैसे बच्चे-बच्चियों जिनके माता पिता दोनो की मृत्यु हो गई, जिनमें कम से कम एक की मृत्यु कोरोना से हुई हो, उनको 'बाल सहायता योजना' अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष होने तक 1500 रुपएप्रतिमाह दिया जाएगा।'
सीएम नीतीश ने लिखा, 'जिन अनाथ बच्चे-बच्चियों के अभिभावक नहीं हैं, उनकी देखरेख बालगृह में की जाएगी। ऐसे अनाथ बच्चियों का कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्राथमिकता पर नामांकण कराया जाएगा।'
उत्तराखंड: स्वामी रामदेव से अभद्रता के आरोप में दो डॉक्टरों के खिलाफ कनखल थाने में शिकायत दर्ज
भारत में कोरोना की स्थिति देश भर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का असर अब कम होता हुआनजर आ रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण केमामलों में गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में रविवारकोकोरोना के 1लाख 65 हजार 553 नए मामले सामने आए, जो 46 दिनों में संक्रमण के सबसे कम मामले हैं। इसके साथ ही देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,78,94,800 हो गई है। वहीं 3हजार 460 लोगों ने संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवाई है। भारत मेंकुल मृतक संख्या बढ़कर 3,25,972 हो गई है। वहींबीते 24 घंटे में 2,76,309 लोग कोरोनासे रिकवर हुए हैं।
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment