CBSE, CISCE: 12वीं की परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

CBSE, CISCE: 12वीं की परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।देश भर में कोरोना वायरस महामारी के संकट के बीच सीबीएसई और आईसीएसई की 12वीं बोर्डपरीक्षाओं को रद्द करने की मांग वाली याचिका परआज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।याचिकाकर्ता ने भारतमें कोरोनाकी मौजूदा स्थिति के बीच होने वाली 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की है।

बता दें किसुप्रीम कोर्ट ने बीते शुक्रवार को कहा कि देश भर में कोरोना मामलों में वृद्धि के मद्देनजर 12वीं की कक्षा रद्द करने के निर्देश देने के अनुरोध वाली याचिका पर वह 31 मई को सुनवाई करेगा। यह मामला सुनवाई के लिए न्यायमूर्तिए एम खानविलकर और न्यायमूर्तिदिनेश माहेश्वरी की पीठ के समक्ष आया था।

CBSE 10वीं की आंतरिक मूल्यांकन नीति को NISA ने दी चुनौती

पीठ ने पूछा ये सुनवाई की शुरुआत में, पीठ ने याचिकाकर्ता ममता शर्मा से पूछा कि क्या उन्होंने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील को याचिका की प्रति दी है या नहीं। याचिकाकर्ता ने जब कहा कि वह मामले के पक्षों को प्रति सौंपेंगी तो पीठ ने कहा, 'आप यह करें। हम इस पर सोमवार (31 मई) को सुनवाई करेंगे।' पीठ ने कहा, 'हम याचिकाकर्ता के वकील को याचिका की अग्रिम प्रति प्रतिवादियों- केंद्रीय एजेंसियों, सीबीएसई के वकील और इंडियन स्कूल र्सिटफिकेट एग्जामिनेशन (आईएससीई) को सौंपने की अनुमति देते हैं।याचिका में केंद्र, सीबीएसई और आईएससीई को मामले में प्रतिवादी बनाने को कहा गया है।'

उत्तर प्रदेश: BJP विधायक देवेंद्र प्रताप का हार्ट अटैक से निधन, CM योगी ने जताया दुख

1 जून को होगा फैसला वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनवाई के दौरान न्यायमूर्तिमाहेश्वरी ने कहा कि सीबीएसई एक जून को इस मुद्दे पर फैसला ले सकती है। आईएससीई का पक्ष रख रहे वकील ने पीठ को बताया कि चूंकि मामले की सुनवाई शीर्ष अदालत कर रही है, अत: उच्च न्यायालयों को इस पर सुनवाई करने की जरूरत नहीं है। पीठ ने कहा कि सोमवारतक कुछ नहीं होगा।याचिकाकर्ता ने जब पीठ से कहा कि शीर्ष अदालत मुद्दे पर स्वत: संज्ञान ले सकती है तो पीठ ने कहा कि आशावादी बनें रहें। हो सकता है सोमवार तक कुछ समाधान निकल आए। हम सोमवार को इस पर सुनवाई करेंगे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments