कोरोना वैक्सीन को लेकर बोले बाबा रामदेव- योग और आर्युवेद पर है भरोसा
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के तेज होने के साथ ही राजनीति होती रही है। इसी कड़ी में बाबा रामदेव लगातार सुर्खियों में है। बाबा रामदेव और आईएमए का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि उन्होंने फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें वैक्सीन की कोई आवश्यकता नहीं है। रामदेव ने अपने बयान के बचाव में कहा कि वे लगातार योग और आर्युवेद अपना रहे है। इसलिये उन्हें कोरोना वैक्सीन की आवश्यकता नहीं है।
योगी सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को लेकर जारी की नई गाइडलाइंस
बता दें कि बाबा रामदेव को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी विवादित बयान न देने की नसीहत दी थी। जिसके बाद बाबा रामदेव ने खेद भी प्रकट किया। एलोपेथ पर सवाल खड़ा करके रामदेव के खिलाफ देश भर के डॉक्टरों ने गुस्सा प्रकट किया है। बाबा रामदेव ने अपने एक बयान में कहा कि उन्हें कोरोना वायरस से डरने की कोई आवश्यकता नहीं है।
दिल्ली में राहत! एक दिन में मिले 946 केस तो 78 लोगों की गई जान
मालूम हो कि रामदेव ने यह भी कहा कि कोरोना के कितने भी वेरिएंट उत्पन्न हो जाए,उन्हें फिर भी योग पर भरोसा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि कोरोना वायरस के खतरे से बचना है तो योग अपनाना ही होगा। साथ ही आर्युवेद की शरण में आना ही होगा। उन्होंने सभी से अपील की शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने पर सभी ध्यान दें।यहीं नहीं बाबा रामदेव ने वैक्सीन पर भी सवाल खड़ा किया है।
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment